फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   CMII claims unemployment rate has risen to the top of a year due to the severe impact on economic activity in the second wave of Corona

सीएमआईआई का दावा: बेरोजगारी दर 14.5 फीसदी, एक साल में सबसे ज्यादा

Fri, 21 May 2021 08:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 May 2021 08:51 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का नौकरियों और रोजगार पर पड़ा असर
  • बेरोजगारी दर बढ़कर एक साल के शीर्ष पर पहुंची

विज्ञापन
CMII claims unemployment rate has risen to the top of a year due to the severe impact on economic activity in the second wave of Corona
बेरोजगारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संक्रमण की दूसरी लहर में आर्थिक गतिविधियों पर गंभीर असर पड़ने से बेरोजगारी दर बढ़कर एक साल के शीर्ष पर पहुंच गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईआई) ने दावा किया है कि अप्रैल से अब तक लाखों नौकरियां और रोजगार खत्म हो गए।

विज्ञापन

 
सीएमआईआई के मुताबिक, 16 मई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी दर बढ़कर 14.5 फीसदी पहुंच गई, जो अप्रैल में 8 फीसदी थी। पिछले साल तीन लंबे लॉकडाउन की वजह से बेरोजगारी दर रिकॉर्ड ऊंचाई पर थी।
विज्ञापन


अप्रैल-मई, 2021 में यह 23 फीसदी से ज्यादा रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमण दोबारा बढ़ने से कई राज्यों में लॉकडाउन चल रहा है, जिससे उपभोक्ता वस्तुओं की खरीदारी घटी है। अनुमान है कि मई में पूरे महीने बेरोजगारी दर 10 फीसदी से ऊपर बनी रहेगी। महामारी आने के बाद से 2020-21 के पूरे वित्तवर्ष में बेरोजगारी दर औसतन 8.8 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अप्रैल से अब तक लाखों नौकरियां खत्म, 55 फीसदी परिवारों की आय घटी
कोरोना संकट में परिवारों की आय पर भी असर पड़ा। बीते वित्तवर्ष में करीब 55.5 फीसदी परिवारों ने आमदनी घटने की बात कही है। 41.5 फीसदी का कहना है कि एक साल के मुकाबले उनकी आय में कोई बदलाव नहीं हुआ। महज 3.1 फीसदी परिवारों ने ही अपनी आमदनी बढ़ने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed