फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Central Government Employees May Get High Dearness Allowance DA from this month

खुशखबर: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी

Mon, 16 Nov 2020 04:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 16 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Central Government Employees May Get High Dearness Allowance DA from this month
रुपये - फोटो : pixabay

सरकार ने फैसला लिया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) में इस साल कोई इजाफा नहीं होगा। लेकिन, अगले साल जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आगामी वर्ष जुलाई में यह चार फीसदी बढ़ सकता है। हालांकि इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  अगर महंगाई भत्ता चार फीसदी की दर से बढ़ाया जाता है, तो इससे सीधे तौर पर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।
विज्ञापन


मौजूदा समय में सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जून 2021 तक के लिए भत्ते में वृद्धि को फ्रीज किया हुआ है। कर्मचारियों को पिछली दर के हिसाब से 17 फीसदी डीए का भुगतान किया जा रहा है। इसका मतलब यह भी है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम की खबर: नया साल शुरू होने से पहले कर लें ये काम, वरना बाद में हो जाएगी देर


मार्च में सरकार ने केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि, अप्रैल में सरकार ने महामारी का हवाला देते हुए इसे जून 2021 से लागू करने का फैसला किया था।

इससे पहले खबर आई थी कि सरकार दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा कर सकती है और आधार वर्ष को 2016 कर सकती है। ऐसा करने पर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होती, क्योंकि उनका महंगाई भत्ता CPI-IW की गणना के आधार पर निर्भर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed