{"_id":"5f0d74eb8ebc3e635627fbb6","slug":"bharat-bond-etf-subscription-open-for-investment-know-how-much-return-you-can-earn","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के मंत्र 55: भारत बॉन्ड ईटीएफ की दूसरी किस्त खुली, 17 जुलाई तक कर सकते हैं निवेश","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
निवेश के मंत्र 55: भारत बॉन्ड ईटीएफ की दूसरी किस्त खुली, 17 जुलाई तक कर सकते हैं निवेश
Tue, 14 Jul 2020 02:33 PM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
पैसे
- फोटो : pixabay
अगर आप कोरोना काल के दौरान सुरक्षित और बेहतर निवेश की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास निवेश के लिए अच्छा मौका है। 14 जुलाई से भारत बॉन्ड ईटीएफ की दूसरी किस्त का सब्सक्रिप्शन निवेशकों के लिए खुल गया है, इस विकल्प के तहत और 17 जुलाई तक निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की भारत बॉन्ड एटीएफ के जरिए 14 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस निवेश विकल्प के तहत खुदरा निवेशक कम से कम 1,001 रुपये और ज्यादा से ज्यादा दो लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में भारत बॉन्ड ईटीएफ की सीरीज शुरू हुई थी, उस समय भी सरकार ने 12,400 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन
इस स्कीम के जरिए छोटी और लंबी दोनों अवधियों के निवेशकों को ध्यान में रखा गया है। लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशक दस साल के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। दस साल के तहत ईटीएफ की मैच्योरिटी 2031 में खत्म होगी। वहीं छोटी अवधि वालों के लिए ईटीएफ की मैच्योरिटी 2025 यानि कि पांच साल में खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
इस स्कीम का 25 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित किया हुआ है और बाकी बचा 75 फीसदी हिस्सा रिटायरमेंट फंड्स, क्यूआईबी और गैर संस्थागत निवेशकों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि ये देश का पहला कॉरपोरेट डेट ईटीएफ है। इसकी शुरुआत निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग और डिजाइन और प्रबंधन एडलवेइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने किया है।