फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   bets on quality stocks with good prospects

अच्छी संभावना वाले क्वालिटी स्टॉक पर लगाएं दांव

Mon, 07 Jan 2013 12:21 PM IST
एके प्रभाकर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इक्विटी रिसर्च आनंद राठी सिक्यो.)
एके प्रभाकर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (इक्विटी रिसर्च आनंद राठी सिक्यो.) Updated Mon, 07 Jan 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
bets on quality stocks with good prospects

साल 2013 में रिटर्न के लिहाज से इक्विटी बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। यह साल शेयरों में निवेश करने के लिए माकूल है। आम निवेशकों को यही सलाह होगी कि वे क्वालिटी स्टॉक खरीदें, जिनमें 3-4 साल में ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हों। केवल इसलिए किसी शेयर को न खरीदें कि उसमें हाल में 80 फीसदी तक गिरावट आई है या उसके भाव 50 या 100 रुपये से कम हैं।

विज्ञापन


इस समय दुनिया भर में ब्याज दरें निचले स्तर पर हैं, इसलिए घरेलू मार्केट में एफआईआई का निवेश बहुत अधिक रहेगा। निवेशकों को ऐसे शेयरों पर दांव लगाना चाहिए, जो कि हर साल उन्हें 20-25 फीसदी रिटर्न दिला सकें। जहां तक सेंसेक्स और निफ्टी की बात है तो 2013 में यह अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचेंगे, क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी 2008 में अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे। उसको अब 6 साल का वक्त बीत चुका है।
विज्ञापन


नए निवेशक मौजूदा स्तरों पर भी बाजार में एंट्री कर सकते हैं, बशर्ते वे अच्छे स्टॉक खरीदें। जहां तक किसी निवेशक के एसेट एलोकेशन की बात है तो चूंकि इंटरेस्ट रेट में आगे कमी आएगी, ऐसे में किसी निवेशक के पोर्टफोलियो में 30-40 फीसदी इक्विटी एलोकेशन होना चाहिए। किसी खास सेक्टर पर फोकस करने की बजाय निवेशकों को डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार के मौजूदा स्तरों पर भी निवेशक लॉर्ज कैप शेयरों पर फोकस कर अच्छा रिटर्न बना सकते हैं। वहीं, क्वालिटी मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों से भी अच्छा खासा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। 2014 में आम चुनाव के चलते बाजार की तेजी थोड़ी बहुत सुस्त पड़ सकती है। वहीं,यूरोपियन यूनियन और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सामने कारोबारी सुस्ती के अलावा कई बड़ी चुनौतियां हैं।


यूरोप और अमेरिका का संकट कुछ समय के लिए तो टल गया है, लेकिन कभी भी इसकी वापसी हो सकती है। भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक सुधार की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। निकट भविष्य में राजकोषीय घाटा घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed