Insurance Policy Advise: उम्र बढ़ने के साथ बीमा पॉलिसी बदलने में फायदा, यहां जानें क्यों जरूरी है यह बदलाव
Insurance Policy Advise: आमतौर पर देखा जाता है कि व्यक्ति एक बीमा पॉलिसी लेकर भूल जाता है और उसी के भरोसे रहता है। मगर विशेषज्ञों की मानें तो उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपनी बीमा पॉलिसी में बदलाव करना बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमतौर पर देखा जाता है कि व्यक्ति एक बीमा पॉलिसी लेकर भूल जाता है और उसी के भरोसे रहता है। मगर विशेषज्ञों की मानें तो उम्र बढ़ने के साथ-साथ अपनी बीमा पॉलिसी में बदलाव करना बेहद जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी जरूरतें भी बदलने लगती हैं और उम्र के हिसाब से बीमा पॉलिसी की जरूरत भी बदलती है। इसलिए जरूरी है कि उम्र के अलग-अलग पड़ाव के हिसाब से आप सही इंश्योरेंस को चुनें।
युवा वर्ग के लिए ये बीमा लाभदायक
अमूमन, 20 से 25 साल की उम्र में युवा को नौकरी शुरू करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस उम्र में नौकरी की शुरुआत के साथ ही बीमा पॉलिसी ले लेनी चाहिए। करियर की शुरुआत के साथ वित्तीय बोझ बहुत कम होते हैं, हालांकि माता-पिता और घर की जिम्मेदारी जरूर हो सकती है। इसलिए सबसे पहले स्वास्थ्य बीमा लेना फायदे का सौदा होगा। इसके अलावा, नौकरी शुरू करते समय डिसेबिलिटी से जुड़ा बीमा या फिर पर्सनल एक्सीडेंटल बीमा लेना चाहिए। आज अधिकांश युवा कार-बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो व्हीकल इंश्योरेंस के साथ टर्म प्लान के बारे में भी सोचना जरूरी है।
25 से 40 की उम्र में लें ये बीमा कवर
अभी हम बात कर रहे थे युवा वर्ग की, यानी 20 से 25 वर्ष के आयु वर्ग की। अब आगे बढ़ते हैं 25 से 40 वर्ष की उम्र की ओर। इस उम्र में व्यक्ति के जीवन में बहुत बदलाव आते हैं। शादी, बच्चे होने के साथ ही उनकी जिम्मेदारियों में भी इजाफा होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस उम्र में बीमा लेते समय बहुत ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इसी दौरान बीमा की जरूरत भी सबसे ज्यादा बढ़ती है। इस उम्र के व्यक्ति को हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी परिवार को शामिल करना चाहिए। साथ ही टर्म प्लान लेना चाहिए। अगर आपने घर लिया है तो होम लोन को कवर करने के लिए भी कोई प्लान लेना आपके लिए जरूरी होगा।
45 से 55 साल के पड़ाव पर जरूरतें
25 से 40 वर्ष की उम्र में जरूरतें और खर्चे सभी तेजी से बढ़ते हैं। लोग होम-लोन से लेकर जरूरत के हिसाब से कई तरह के कर्ज ले लेता है। हालांकि, 45 से 55 वर्ष के पड़ाव के दौरान आमतौर पर होम लोन खत्म होने की कगार पर होता है, लेकिन बच्चों की उच्च शिक्षा का बोझ बढ़ जाता है। इसलिए बीमा की जरूरत अब भी रहती है क्योंकि आय की सुरक्षा, बड़े लोन को कवर करने, भविष्य के लक्ष्यों के लिए कवर जरूरी है। ऐसे में इस समय टर्म इंश्योरेंस को जारी रखें। इसके अलावा रिटारमेंट की प्लानिंग चीज है। ऐसे में एक पेंशन प्लान के बारे में भी सोच सकते हैं, जबकि इस उम्र में अच्छा मेडिकल इंश्योरेंस होना बेहद जरूरी है।