फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   link pan with aadhar before 31st march

मार्च के बाद आपका पैन कार्ड हो जाएगा 'रद्दी', अगर नहीं किया यह जरूरी काम

Tue, 29 Jan 2019 04:25 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Tue, 29 Jan 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
link pan with aadhar before 31st march

इस साल मार्च के बाद आपका पैन कार्ड रद्दी हो सकता है। पैन कार्ड बेकार होने के बाद आप किसी भी तरह का आयकर से जुड़ा काम नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 31 मार्च से पहले-पहले आपको अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करवाना होगा।

विज्ञापन

पीएमएलए कानून के तहत आधार लिंक कराना जरूरी

केंद्र सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) कानून के तहत बैंक अकाउंट, पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए अभी 30 जून तक की डेडलाइन दी हुई है। अगर केंद्र सरकार आधार को बैंक व अन्य अकाउंट्स से लिंक करने की तारीख को आगे बढ़ाती है, तो इससे करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी, जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं। 

विज्ञापन

जिनका आधार-पैन लिंक उनको नहीं है चिंता

हालांकि अगर आपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को आपस में लिंक कर लिया है तो फिर किसी तरह की चिंता करने की बात नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके लिए आयकर विभाग की तरफ से जारी सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

link pan with aadhar before 31st march

घर बैठे ऐसे करा सकते हैं लिंक

वैसे तो आप लोगों में से कई लोगों ने आधार को पैन से लिंक करा लिया होगा लेकिन जिन लोगों ने अभी तक आधार को पैन से लिंक नहीं कराया है तो वे इस तरह से घर बैठे आधार को पैन से जोड़ सकते हैं।
  • सबसे पहले आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट (www.incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाएं. यहां पर बाईं तरफ दिए गए लाल रंग के 'लिंक आधार' पर क्लिक करें। 
  • अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो रजिस्ट्रेशन कीजिए। 
  • लॉग-इन करते ही पेज खुलेगा, जिसमें ऊपर दिख रही ब्लू स्ट्रिप में प्रोफाइल सेटिंग चुनें।
  • प्रोफाइल सेटिंग में आपको आधार कार्ड लिंक करने का ऑप्शन दिखेगा। इसे सेलेक्ट करे। 
  • यहां दिए गए सेक्शन में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें। 
  • जानकारी भरने के बाद नीचे दिख रहे 'लिंक आधार' ऑप्शन पर क्लिक करें।

एसएमएस के जरिए भी कर सकते हैं लिंक

एसएमएस सेवा का इस्तेमाल करके भी आप अपने पैन से आधार को लिंक कर सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया है कि 567678 या 56161 पर एसएमएस भेज कर आधार को पैन से लिंक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed