फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   bank savings will give you nine percent interest

बैंकों की जमाओं पर नौ फीसदी तक ब्याज

Mon, 12 Nov 2012 11:33 AM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Mon, 12 Nov 2012 11:33 AM IST
विज्ञापन
bank savings will give you nine percent interest

त्योहारों के मौके पर यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक एफडी एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। देश के प्रमुख बैंक इस समय 10 साल तक की अवधि के लिए अधिकतम 9.0 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं।

विज्ञापन


देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक इस समय 15 लाख रुपये से कम की जमाओं  पर 6.50 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है, जबकि 15 लाख से ज्यादा और एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर बैंक 7.50 फीसदी लेकर 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक भी इसी तरह एक साल से कम की जमाओं पर 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक इसी तरह एक साल से ज्यादा और पांच साल तक की जमाओं पर 8.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। जबकि पांच साल से ज्यादा और 10 साल तक की जमाओं पर 8.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स एक साल से कम की जमाओं पर 4 फीसदी से लेकर 8.0 फीसदी तक, एक साल से लेकर तीन साल से कम की जमाओं पर 9.0 फीसदी, जबकि उससे ज्यादा की अवधि पर 9.10 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक की यह ब्याज दर 15 लाख से कम की जमाओं पर है।


निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी एक करोड़ रुपये से कम की जमाओं पर 3.5 फीसदी से लेकर 8.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। बैंक 91 दिन से लेकर एक साल से कम की जमाओं  पर 7.75 फीसदी, जबकि एक साल से लेकर पांच साल की जमाओं पर 8.75 फीसदी ब्याज दे रहा है।

बैंक---अवधि---ब्याज दर (फीसदी)
एसबीआई---91-364 (दिन)---6.50
        ---1-10(साल)---8.50

पीएनबी---91-364 (दिन)---6.70-7.50
     ---1 साल---9.0
     ---(365 दिन) से पांच साल---8.75
     ---(400 दिन)---9.0

ओबीसी---91-364 दिन---7.50-8.0
      ---1 साल-3साल से कम---9.0
      ------3 साल से 10 साल---9.10

एचडीएफसी---(91-364 दिन)---7.20-7.75
        ---1 साल से 5 साल---8.75
        ---5 साल से 10 साल---8.25

नोट- एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी की दरें एक करोड़ रुपये से कम, ओबीसी की 15 लाख रुपये से कम की जमाओं के आधार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed