{"_id":"5b1a697a4f1c1ba96e8b6f33","slug":"bank-of-india-increases-lending-rate-by-10-bps","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर में की 0.10 फीसदी बढ़ोतरी, बड़े बैंक पहले ही बढ़ा चुके हैं कर्ज दर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दर में की 0.10 फीसदी बढ़ोतरी, बड़े बैंक पहले ही बढ़ा चुके हैं कर्ज दर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Jun 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
bank of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर (कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर) आधारित कर्ज दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक ने बयान में बताया कि उसने विभिन्न अवधि के कर्ज के लिए एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया ने एक साल के कर्ज के लिए एमसीएलआर को संशोधित कर 8.50 फीसदी कर दिया, जबकि ओवरनाइट रेट को 10 आधार अंक बढ़ाकर 7.90 फीसदी कर दिया।
विज्ञापन
इतना बढ़ा दी ब्याज दर
इसके अलावा, एक महीने तथा तीन महीने के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 10 आधार अंक बढ़ाकर क्रमश: 8.20 फीसदी तथा 8.30 फीसदी कर दिया। छह महीने के कर्ज के लिए एमसीएलआर को 0.10 फीसदी बढ़ाकर 8.45 फीसदी कर दिया, जो पहले 8.35 फीसदी पर था। बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि बढ़ी हुई दरें आगामी 10 जून से लागू होंगी।
विज्ञापन
इन बैंकों ने पहले ही बढ़ा दिया था कर्ज
बड़े बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आईसीआईसीआई बैंक तथा एचडीएफसी बैंक अपने एमसीएलआर में पहले ही बढ़ोतरी कर चुका है, जिससे ऑटोमोबाइल लोन, होम लोन तथा व्यापार कर्ज महंगा हो गया है। बैंक हर महीने एमसीएलआर की समीक्षा करते हैं, जो एक समान कार्यप्रणाली है, जिसे अप्रैल 2016 को शुरू किया गया था, ताकि कर्जदारों के साथ ही बैंकों के लिए उचित ब्याज दर सुनिश्चित हो।