फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   axis bank launches new scheme for home laon, will waive off 12 emi and 3 lakh rupees savings

Axis Bank से होम लोन पर होगा 3 लाख तक का फायदा, 12 EMI माफ

Fri, 18 Aug 2017 01:43 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Fri, 18 Aug 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
axis bank launches new scheme for home laon, will waive off 12 emi and 3 lakh rupees savings
- फोटो : अमर उजाला

प्राइवेट सेक्टर के तीसरे सबसे बड़े बैंक में शुमार एक्सिस बैंक ने होम लोन लेने वालों के लिए एक नई स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत लोन लेने वालों को पूरे लोन पीरियड में जहां एक तरफ 3 लाख रुपये से अधिक की सेविंग होगी, वहीं बैंक भी अपनी तरफ से 12 ईएमआई माफ कर देगा।

विज्ञापन


पढ़ें- Axis बैंक स्नैपडील से खरीदेगा फ्रीचार्ज वॉलेट, 3 करोड़ ग्राहकों का मिलेगा साथ
विज्ञापन


शुभ आरंभ के नाम से लॉन्च की गई इस स्कीम के तहत 30 लाख रुपये का लोन लेने वालों को इसका फायदा मिलेगा। इस स्कीम के तहत बैंक चौथे, आठवें और 12वें साल में  चार ईएमआई माफ करेगा। इस स्कीम के तहत 20 साल के लिए लिया गया लोन केवल 19 साल का रह जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग कर सकते हैं लोन के लिए अप्लाई
इस स्कीम के तहत वो लोग लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिन्हें अंडर कंस्ट्रकशन, रेडी टू मूव, रिसेल या फिर प्लाट खरीदकर के अपना मकान बनवा रहे हैं। इसके अलावा जिन कस्टमर्स ने पहले से किसी अन्य बैंक से होम लोन ले रखा है, वो भी इस स्कीम के तहत अपना होम लोन बिना किसी अतिरिक्त राशि के एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। 

एक्सिस बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, रिटेल बैंकिंग राजीव आनंद ने कहा कि कस्टमर्स बैंक को बेहतर क्रेडिट व्यवहार और ऋण की लंबी अवधि से फायदा होगा, क्योंकि पूर्व भुगतान कम हो जाएगा। इस स्कीम के तहत लोन का इंटरेस्ट रेट 8.35 फीसदी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed