{"_id":"3e43f838-6eaf-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"attractive-facilities-for-children-on-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए भी बैंक खातों पर हैं आकर्षक सुविधाएं","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बच्चों के लिए भी बैंक खातों पर हैं आकर्षक सुविधाएं
नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Feb 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती जरूरतों और सुरक्षित भविष्य की योजनाओं को देखते हुए देश के प्रमुख बैंक बच्चों के लिए भी बचत खाते का विकल्प दे रहे हैं। बैंक इसके तहत एक लाख रुपये तक का शिक्षा बीमा कवर, मुफ्त में चेक बुक, नेट बैंकिंग सुविधा दे रहे हैं। इसके अलावा, शर्तों के साथ डेबिट कार्ड की सुविधा, जिस पर बैंक खरीदारी आदि की सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी जगजीत सिंह ने अमर उजाला को बताया कि बैंक बच्चों के खाते खोलने की सुविधा दे रहे हैं। इसके तहत एक तो बच्चों को शुरू से बैंकिंग प्रणाली की समझ विकसित हो जाती है। साथ ही आज के दौर में जरूरतों को देखते हुए भी बच्चों की पढ़ाई के दौरान यह सुविधा काम आती है।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक विद्यार्थी सेविंग फंड खाता योजना चला रहा है, जो कि 21 साल तक की उम्र तक मिलती है। इसके तहत बच्चे को खाता चालू रखने के लिए जीरो बैलेंस की सुविधा मिलती है। बैंक इन खाताधारकों के लिए डिमांड ड्रॉफ्ट बनाने पर कोई शुल्क नहीं लेता है। इसके अलावा मुफ्त चेक बुक, शर्तों के साथ रिटेल इंटरनेट बैंकिंग सुविधा भी निशुल्क देता है।
विज्ञापन
इंडियन बैंक के अधिकारी आजाद सिंह के अनुसार अवयस्क बच्चों के लिए माता-पिता से जरूरी दस्तावेज लिए जाते हैं। साथ ही कई मामलों में बच्चे के स्कूल से भी पहचान पत्र आदि लिए जाते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ‘जेन नेक्स जूनियर सेविंग’ नाम से बच्चों के लिए खाता खोलता है। इसके तहत वह 18 साल तक के बच्चों के लिए खाता खोलता है। जिसके तहत औसत न्यूनतम तिमाही राशि की सीमा 500 रुपये है। बैंक इसके तहत पहली बार मुफ्त चेक बुक आदि की सुविधा देता है।
आईसीआईसीआई बैंक 18 साल तक के बच्चों के लिए ‘यंग स्टार्स’ नाम से बैंक खाता खोलता है। बच्चों के लिए बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, सावधि जमा खाता आदि खोलने का विकल्प है। इसके तहत प्रति माह न्यूनतम राशि 2,500 रुपये रखनी होगी। बैंक बच्चे के नाम से चेक बुक, सात साल की उम्र के बाद आवेदन करने पर डेबिट कार्ड की भी सुविधा देता है। बैंक जिसमें प्रतिदिन 1,000, 2,500 और 5,000 रुपये प्रतिदिन निकासी के भी विकल्प देता है।
बैंक इसके अलावा मुफ्त इंटरनेट बैंकिंग की भी सुविधा देता है। एचडीएफसी बैंक ‘किंड्स बैंक अकाउंट’ नाम से बच्चों के लिए खाता खोलता है। बैंक इसके तहत खाते के आधार पर शिक्षा के लिए बीमा कवर देता है। बैंक बच्चे के अभिभावक की मौत होने पर खाते पर मुफ्त एक लाख रुपये तक का शिक्षा बीमा कवर देता है। बैंक सात साल से 18 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की भी सुविधा प्रमुख रूप से देता है।
एक्सिस बैंक ‘फ्यूचर स्टार्स सेविंग अकाउंट’ के तहत बच्चों के लिए खाते खोलता है। खाते में औसत तिमाही न्यूनतम बैलेंस की सीमा शहरी क्षेत्र के लिए 2,500 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 1,000 रुपये है। बैंक इसके तहत बच्चों के लिए मुफ्त नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड सुविधा शर्तों के आधार पर देता है।