{"_id":"5b5040414f1c1b46748b5c32","slug":"atal-pension-yojana-subscriber-to-get-10k-monthly-pension","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर महीने 10 हजार रुपये मिलेगी पेंशन, इस योजना में पीएफआरडीए करने जा रहा है बड़ा बदलाव","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
हर महीने 10 हजार रुपये मिलेगी पेंशन, इस योजना में पीएफआरडीए करने जा रहा है बड़ा बदलाव
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले अंशधारकों को जल्द ही 10 हजार रुपये प्रति महीने मिलने लगेगी। पेंशन फंड रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) जल्द ही एक प्रस्ताव लेकर आ रही है, जिससे पेंशन धारकों को हर महीने मिलने वाली राशि में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अभी मिलती है 5 हजार रुपये पेंशन
अभी जो भी अंशधारक को हर महीने जो पेंशन मिलती है वो पांच हजार रुपये है। अब प्रस्ताव के मुताबिक इसमें 10 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है। पीएफआरडीए ने इसके लिए तीन स्लैब तैयार किए हैं। हालांकि इस पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।
विज्ञापन
योजना में आने वाले के लिए भी अधिकतम उम्र की सीमा को भी 40 साल से बढ़ाकर 50 साल करने पर विचार कर रही है।
यह हो सकते हैं तीन स्लैब
atal pension yojna
- फोटो : PTI
पीएफआरडी ने जो तीन स्लैब तैयार किए हैं, उनमें 6 हजार रुपये, 7500 रुपये और 10 हजार रुपये शामिल हैं। अभी 1.08 करोड़ अंशधारक इस योजना से जुड़े हुए हैं, वहीं 4500 करोड़ रुपये का फंड अथॉरिटी बना चुकी है। पीएफआरडीए ने अटल पेंशन योजना मई 2015 में शुरू की थी। योजना में आने वाले के लिए भी अधिकतम उम्र की सीमा को भी 40 साल से बढ़ाकर 50 साल करने पर विचार कर रही है।
20 साल के लिए जमा करने होते हैं रुपये
अटल पेंशन योजना में हर महीने 1454 रुपये जमा करने होते हैं, अगर कोई व्यक्ति 40 वर्ष की उम्र में इस योजना शामिल होता है। पीएफआरडीए के एक अधिकारी ने बताया कि अगर ऐसा होता है, तो यह योजना काफी आकर्षित हो जाएगी। 10 हजार रुपये पेंशन पाने के लिए इस योजना में ज्यादा पैसे हर महीने जमा करने होंगे। पीएफआरडीए फिलहाल नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के अकाउंट्स को भी मैनेज करता है। एनपीएस का एयूएम 1.60 लाख करोड़ रुपये है और 1.02 करोड़ लोग इससे जुड़े हुए हैं।