{"_id":"4f58d5d6-6fc1-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"amar-ujala-initiatives-investment-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश प्लानिंग पर अमर उजाला की पहल","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
निवेश प्लानिंग पर अमर उजाला की पहल
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवेश कभी भी किसी के लिए बहुत आसान विषय नहीं रहा है। खासतौर पर आम निवेश तो इसमें धोखा खाते ही रहे हैं। इतिहास गवाह है कि आम निवेशकों के हाथ बाजार में हमेशा से जलते रहे हैं। बाजार के बुलरन की अंतिम दौड़ में आम निवेशक बाजार में घुसते हैं और मुनाफे की जगह घाटा उठा लेते हैं। इसी तरह की उलझनों के जाल में उलझ कर देश के ज्यादातर खुदरा निवेशक आज भी सोना, एफडी, बचत पत्र और रीयल एस्टेट जैसे निवेश के परंपरागत जरियों से हटकर ऊंचे रिटर्न वाले विकल्पों में पैसा लगाने में डरते हैं।
विज्ञापन
निवेशकों की इसी उलझन को सुलझाने के लिए अमर उजाला एक खास आयोजन कर रहा है। इस सिलसिले में 7 फरवरी को यहां ‘इनवेस्टमेंट प्लानिंग इन 2013’ कार्यक्रम किया जा है। इस कार्यक्रम के जरिए निवेश की दुनिया के एक्सपर्ट अमर उजाला के पाठकों को निवेश संबंधी बारीकियां और बाजार से मुनाफा कमाने के मंत्र सिखाएंगे।
विज्ञापन
आम लोगों के लिए निवेश का मुद्दा बहुत ही महत्वपूर्ण है। खासतौर पर वैसे में जब विकसित देशों की तरह भारत में लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा के प्रावधान नहीं हैं, जिससे कि वह भविष्य के लिए निश्चिंत रह सकें। इधर, देश में लोगों की जीवन प्रत्याशा 47 साल से बढ़कर 62 साल हो गई है। बीमारियों के इलाज संभव हो गए हैं लेकिन वह महंगे हैं। देश की 90 फीसदी जनता असंगठित क्षेत्र में काम करती है। ऐसे में फाइनेंशियल प्लानिंग का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है, जिसके जरिए लोग अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकें।
विज्ञापन
‘इनवेस्टमेंट प्लानिंग इन 2013’ का आयोजन देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक रिलायंस म्यूचुअल फंड के साथ मिलकर किया जा रहा है, जहां रिलायंस म्यूचुअल फंड के विशेषज्ञ फाइनेंशियल प्लानिंग की बारीकियां समझाएंगे। लोगों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी सवाल-जवाब सत्र के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम में बाजार में निवेश से जुड़ी भ्रांतियों और आशंकाओं को दूर करते हुए लोगों को फाइनेंशियल प्लानिंग की मुकम्मल तस्वीर दिखाने और इसके हर पहलू से परिचित कराने पर खास जोर दिया जाएगा। निवेश के इस कार्यक्रम में अमर उजाला की कोशिश होगी कि अपने तीन करोड़ से भी अधिक पाठकों के लिए निवेश की समस्याओं के सोल्यूशन उपलब्ध कराए।
अमर उजाला की कोशिश है कि इसके पाठक देश की विकास यात्रा का हिस्सा बनें और निवेश के बारे में जानकार निर्णय लेकर उसका लाभ उठाएं। फाइनेंशियल प्लानिंग के इस कार्यक्रम में मंथन से निकली जानकारियां विस्तृत खबरों के जरिये अमर उजाला के तीन करोड़ पाठकों तक पहुंचाई जाएंगी।