फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   airtel to deposit gas subsidy from its payment bank to oil marketing companies

तेल कंपनियों की मांग के बाद एयरटेल वापस करेगा गैस सब्सिडी, जमा धन पर देगा ब्याज

Tue, 19 Dec 2017 11:25 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
airtel to deposit gas subsidy from its payment bank to oil marketing companies
एयरटेल

एयरटेल ने 31 लाख मोबाइल फोन ग्राहकों के बिना पूछे खोले गए पेमेंट बैंक खातों में पहुंची 190 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि लौटाने पर अपनी सहमति दे दी है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने भारती एयरटेल को उसके पेमेंट बैंक के खातों में पहुंचे ग्राहकों की रसोई गैस की सब्सिडी की रकम स्थानांतरित करने के लिए पत्र लिखा था।

विज्ञापन


UIDAI ने की थी कार्यवाही
कथित तौर पर ग्राहकों की सहमति लिए बगैर उनका पेमेंट बैंक अकाउंट खोलने के आरोप में यूआईडीएआई ने कुछ दिन पहले ही एयरटेल के खिलाफ कार्रवाई की है। एयरटेल पेमेंट बैंक का संचालन करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने मोबाइल ग्राहकों के आधार नंबर का इस्तेमाल कथित तौर पर उनका अकाउंट खोलने के लिए किया, जिसके कारण ग्राहकों की रसोई गैस की सब्सिडी उस नए खाते में चली गई। 
विज्ञापन


रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी के पेमेंट बैंक खातों में चले जाने से उपयोगकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से अधिकांश लोगों को पता भी नहीं है कि उनकी सब्सिडी उनके नियमित बैंक खाते में न जाकर उस खाते में चली गई है, जिसे उन्होंने खोला ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारोपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने एयरटेल से ग्राहकों की सब्सिडी को या तो उनके बैंक खाते में भेजने या फिर उन्हें तेल कंपनियों को भेजने के लिए पत्र लिखा है।

एयरटेल ने की रकम लौटाने की पेशकश

airtel to deposit gas subsidy from its payment bank to oil marketing companies

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि एयरटेल ने नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) को पत्र लिखकर वादा किया कि वह 190 करोड़ रुपये और उसका ब्याज ग्राहकों के उन मूल बैंक खातों में लौटा देगी, जो पहले डीबीटी से जुड़े थे।

एनपीसीआई देश में सभी तरह के खुदरा भुगतानों के लिए शीर्ष संगठन है। उधर एक सरकारी सूत्र ने बताया कि सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और एयरटेल को ग्राहकों के मूल बैंक खातों में रकम लौटाने के लिए बाध्य किया है। उन्होंने कहा कि जवाबदेही बढ़ाने के लिए डीबीटी लाभ राशि के खातों में पहुंचने की प्रक्रिया को भी सख्त किया जा रहा है।

एक बयान में एचपीसीएल ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों तथा तेल मंत्रालय को एलपीजी उपभोक्ताओं से भारी तादाद में शिकायतें मिल रही थीं कि पिछले कुछ सप्ताह से उनके पिछले खाते में एलपीजी सब्सिडी की रकम नहीं आ रही। 

तीन तेल मार्केटिंग कंपनियों-इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड तथा एचपीसीएल के अधिकांश मामलों में एनपीसीआई मैपर में एलपीजी उपभोक्ताओं की आधार लिंकिंग बदलकर एयरटेल पेमेंट बैंक हो गया था, जिसके कारण उनकी एलपीजी सब्सिडी नए बैंक अकाउंट यानी एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते में जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed