{"_id":"f1432e7613700be7dc20d2cc8f47a694","slug":"after-retirement-your-s-life-is-running-smoothly","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के बाद भी जिदंगी की गाड़ी दौड़ेगी तेज ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
रिटायरमेंट के बाद भी जिदंगी की गाड़ी दौड़ेगी तेज
मयंक बथवाल/डिप्टी सीईओ बीएसएलआई
Updated Mon, 17 Feb 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर में लोगों की जिंदगी एक साथ कई ट्रैक पर दौड़ रही है। अधिकतर दंपतियों (कपल्स) का समय नौकरी, परिवार, बच्चों, घर के कार्यों आदि जैसी विभिन्न जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बिठाने में ही व्यतीत हो जाता है।
विज्ञापन
भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में अकसर लोग सेवानिवृत्ति के बाद की वित्तीय जरूरतों के बारे में विचार ही नहीं कर पाते, या फिर उसे कम करके आंकते हैं। हालांकि होना इसका उल्टा चाहिए, हमें अपनी वित्तीय जरूरतों पर यथार्थवादी नजरिया रखते हुए समय रहते रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
कपल के तौर पर रिटायरमेंट प्लानिंग पति-पत्नी दोनों के लिए ही बेहतर रहती है। रिटायरमेंट की इस प्लानिंग में बीमा उत्पाद आपके लिए कई तरह से मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
अपेक्षाओं को परिभाषित करें
एक कपल के रूप में आपको साथ मिलकर यह फैसला करना चाहिए कि आप किस उम्र में, कहां सेवानिवृत्त होना चाहते हैं, और सेवानिवृत्ति के वर्षों में क्या करना चाहते हैं? पैसा खर्च करने के हर पहलू पर विचार करना आवश्यक है।
बाजार में विभिन्न जीवन बीमा उत्पाद उपलब्ध हैं, जो दीर्घकालिक लक्ष्यों को सुरक्षित करते हुए छोटी अवधि में आपकी जरूरतों की पूर्ति करते हैं। साथ मिलकर अपनी परिसंपत्तियों (एसेट) और आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए रिटायरमेंट की साझा प्लानिंग करनी चाहिए। उदाहरण के लिए डबल इनकम, नो किड (डीआइएनके) कपल के लिए व्यत्तिगत टर्म लाइफ इंश्यारेंस सबसे उपयुक्त है, जबकि बच्चों वाले कपल्स को पर्याप्त हेल्थ कवर देने वाले रिटायरमेंट फंड पर विचार करना चाहिए।
बीमा जरूरतों का आकलन
समय-समय पर अपने परिवार के लक्ष्यों एवं कर्तव्यों के आधार पर समुचित रूप से अपनी बीमा जरूरतों का आकलन करें। यदि बच्चों की उच्च शिक्षा के समय आपका रिटायरमेंट होना है, तो चाइल्ड एजूकेशन प्लान में बच्चे के शिक्षा फंड के लिए नियमित निवेश प्रारंभ कर देना चाहिए।
निवेश योजनाओं की रखें जानकारी
कपल्स को बैंक खातों, बचत योजनाओं, जीवन बीमा पॉलिसी और वार्षिक वेतन समेत सभी बचत एवं निवेश से परिचित होना चाहिए। एक बार कपल के तौर पर निवेश का चुनाव करने के बाद, सबसे अधिक लाभ का विकल्प देने वाला सर्वश्रेष्ठ प्लान लेकर अपनी रिटायरमेंट परिसंपत्ति वितरित करनी चाहिए।
प्रगति की समीक्षा
समय-समय पर अपने निवेश की समीक्षा करें। रिटायरमेंट प्लानिंग दीर्घकालिक प्रक्रिया है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय में इसकी समीक्षा करते अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करके दोबारा संतुलित करते रहना चाहिए।
निरंतर निगरानी यह आकलन करने में आपकी मदद करेगी कि आप अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए सही राह पर हैं या नहीं। यह प्रक्रिया वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य बनाने की दिशा में सही कदम उठाने में मददगार होगी। इस प्लानिंग के प्रत्येक चरण में अपने जीवनसाथी को भी शामिल करना चाहिए।
निवेश में योगदान बढ़ाएं
सफल रिटायरमेंट इनकम प्लान के प्रमुख तत्वों की जानकारी लें। अपने निजी रिटायरमेंट समय, जोखिम सहनशीलता, और लक्ष्यों के अनुरूप योजना तैयार करें। कपल्स को साथ मिलकर रिटायरमेंट रणनीति पर विचार करना चाहिए। रणनीति के अंतर्गत, आपको नियमित आधार पर योगदान बढ़ाने की योजना बनानी चाहिए और उन बड़े योगदान से सामंजस्य बिठाने के लिए अपने घर का बजट तय करना चाहिए।