फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Aadhaar card can be printed in many regional languages by UIDAI

सुविधा: सिर्फ अंग्रेजी नहीं, स्थानीय भाषाओं में भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, जानिए पूरा प्रोसेस

Fri, 02 Jul 2021 02:55 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 02 Jul 2021 02:55 PM IST
सार

आप उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, हिंदी, बंगाली, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar card can be printed in many regional languages by UIDAI
आधार कार्ड - फोटो : pixabay

विस्तार

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार में न सिर्फ आपके पते की जानकारी होती है, बल्कि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से कई रीजनल लैंग्वेज में आधार बनाने की सुविधा देती है। 

विज्ञापन


आप अंग्रेजी के अतिरिक्त उर्दू, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, हिंदी, बंगाली, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यदि आप आधार में भाषा बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भाषा अपडेट हेने की प्रक्रिया में एक से तीन हफ्ते तक का समय लग सकता है। आप आधार सेवा केंद्र द्वारा आधार में अपनी स्थानीय भाषा बदलवा सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन भी भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये है प्रक्रिया-

  • सबसे पहले आपको नीचे दी गई यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा।

https://uidai.gov.in/

  • यहां आपको अपडेट आधार सेक्शन के तहत अपडेट जनसांख्यिकी डाटा ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप सीधे आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। 
  • इस पेज पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • यहां कैप्चा सुरक्षा कोड डालें और सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का ओटीपी आएगा। इसे भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करें। 
  • अब जनसांख्यिकी डाटा अपडेट बटन पर क्लिक करें। यहां से आप जिस क्षेत्रीय भाषा में आधार बनवाना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें। डिफॉल्ट रूप से नाम और पता फील्ड भी चयनित हो जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अब आगे बढ़ने पर पॉपअप में जनसांख्यिकी को अपडेट करने के निर्देश का पालन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • प्रीव्यू का विकल्प क्लिक करके सब चीजें जांच लें। 
  • अब आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। अब निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • 50 रुपये के भुगतान के बाद, आपके आधार में नई भाषा अपडेट की रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा और आप नया आधार डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed