फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Keep-up-another-insurance-with-health-cover

हेल्थ कवर के साथ रखें एक और बीमा

Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
Advise
Advise Updated Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
Keep-up-another-insurance-with-health-cover
इन दिनों विभिन्न संस्थान अपने कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। निश्चित तौर पर सीमित आय वाले कर्मचारियों के लिए यह पहल काफी राहत देने वाली है। इसके बावजूद, नौकरीपेशा हर शख्स को हेल्थ कवर को लेकर और एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से मिले हेल्थ कवर के बावजूद हर कर्मी को अलग से अपनी एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रखनी चाहिए। क्योंकि, यदि नौकरीपेशा व्यक्ति अपने वर्तमान संस्थान से इस्तीफा देता है, तो अलग से ली गई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जरूरत पर उसके काम आ सके।
विज्ञापन


बीमा विशेषज्ञ अलग से हेल्थ इंश्योरेंस लेने की सलाह दीर्घकालीन परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखकर देते हैं। जैसेकि, मान लीजिए कोई व्यक्ति 50 या 55 साल की उम्र में अपनी नौकरी बदलता है, तो उस समय हेल्थ इंश्योरेंस की प्रीमियम बहुत अधिक होगी और यदि वह व्यक्ति इंश्योरेंस लेने में सक्षम भी है तो उसे कुछ मेडिकल परीक्षणों से भी गुजरना होगा। इसके बाद ही संबंधित बीमा कंपनी उस शख्स को हेल्थ कवर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, जिन लोगों को उनके नियोक्ता की ओर से हेल्थ कवर मिला है, उन्हें अपने और निर्भर मां-बाप के लिए अलग से हेल्थ इंश्योरेंस भी खरीदना लाभकारी होगा। क्योंकि, एक निश्चित उम्र के बाद बीमा कंपनी नौकरीपेशा व्यक्ति के मां-बाप के हेल्थ कवर के आवेदन को स्वीकार नहीं करती, यदि करती भी है तो उसका प्रीमियम बहुत ही अधिक होगा।


इसके अतिरिक्त, पिछले साल अक्तूबर में आई हेल्थ इंश्योरेंस पोर्टेबिलिटी ने संस्थान बदलने पर कंपनी के हेल्थ कवर को एकल रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में स्थानांतरित कराने का विकल्प भी कर्मचारी को उपलब्ध करा दिया है।

- मायडिजिटलएफसी डॉट कॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed