फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   90 crore debit card might be blocked due to rbi directive

4 दिन बाद बंद हो जाएंगे 90 करोड़ डेबिट कार्ड, फेस्टिव सीजन में होगी कैश की किल्लत

Thu, 11 Oct 2018 12:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
90 crore debit card might be blocked due to rbi directive
आरबीआई का निर्णय करेगा फेस्टिव सीजन फीका

इस फेस्टिव सीजन में 90 करोड़ से अधिक डेबिट व क्रेडिट कार्ड धारकों का कार्ड बंद हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कार्ड जारी करने वाली विदेशी कंपनियों के लिए एक नियम जारी किया था, जिसके लिए उन्हें 6 महीने का वक्त दिया गया था। यह समय सीमा 15 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। आरबीआई ने समयसीमा बढ़ाने के आग्रह को पूरी तरह से इंकार कर दिया है। 

विज्ञापन


इन कंपनियों का जारी होता है कार्ड 

देश में ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को मास्टरकार्ड या फिर वीजा का डेबिट-क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं। आरबीआई ने इन विदेशी पेमेंट गेटवे कंपनियों को देश में अपना सर्वर लगाने के लिए 15 अक्तूबर तक की मोहलत दी थी। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री से बात करके भी नहीं निकला हल

हालांकि इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 5 अक्तूबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात करके अपना पक्ष रखा था और समय सीमा आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। कंपनियों की दलील है कि डेटा स्टोर करने में करीब 2 साल का वक्त लगेगा। कंपनियों को केवल डेटा स्टोर के बजाय कॉपी रखने की भी छूट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय डेटा की कॉपी रखने की छूट के पक्ष में है। आर्थिक मामलों के सचिव ने आरबीआई को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन आरबीआई की तरफ से कंपनियों को छूट नहीं मिली है। 

फीका हो जाएगा फेस्टिव सीजन

आरबीआई का फैसला आने के बाद  आगामी फेस्टिव सीजन के फीका रहने की आशंका है। नोटबंदी के बाद से देश में डेबिट व क्रेडिट कार्ड का चलन काफी बढ़ा है। ज्यादातर लोग अब कार्ड के जरिए ही खरीदारी करते हैं। भारत ने भी अपना रूपे डेबिट क्रेडिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या काफी कम है, जिनके पास रूपे कार्ड है। 

कार्ड बंद होने पर इनका बढ़ेगा उपयोग

90 crore debit card might be blocked due to rbi directive

मास्टरकार्ड और वीजा के डेबिट व क्रेडिट कार्ड बंद होते हैं तो फिर लोगों के पास कैश के अलावा यूपीआई, नेटबैंकिंग और मोबाइल वॉलेट जैसे भुगतान करने के विकल्प ही बचेंगे। लेकिन इनसे भी वो ही लोग भुगतान कर सकेंगे, जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन हो और वो ऐसे ऐप का प्रयोग करना अच्छे से जानते हो। 

बढ़ जाएगी कैश की किल्लत

कार्ड के बंद होने से लोगों के पास कैश की किल्लत भी हो जाएगी। ज्यादातर लोग अभी भी अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल एटीएम से पैसा निकालने के लिए करते हैं। अगर लोग एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाएंगे, तो फिर वो फेस्टिव सीजन में शॉपिंग कैसे करेंगे। आरबीआई का यह फैसला 90 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकता है। 

इस तरह बदले अपना क्रेडिट-डेबिट कार्ड

अगर आपके पास भी मास्टरकार्ड या फिर वीजा का डेबिट और क्रेडिट कार्ड है तो उसे आसानी से बदल सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अपनी बैंक से संपर्क करना होगा। बैंक में जाकर के आप कार्ड बदलने का फॉर्म भरकर दें और रूपे कार्ड की मांग करें।

क्रेडिट कार्ड धारक बैंक के कस्टमर केयर पर फोन करके इस सुविधा के बारे में पूछ सकते हैं। एक हफ्ते के भीतर आपका नया रूपे का डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड घर पर पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed