फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   selling on ecommerce companies decline as big discount comes to an end

ई-कॉमर्स कंपनियों पर तीन महीने में घटी बिक्री, छूट भी हुई खत्म

Thu, 16 May 2019 02:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 16 May 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
selling on ecommerce companies decline as big discount comes to an end
सांकेतिक तस्वीर

तीन महीने से देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों पर बिक्री काफी घट गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कंपनियों पर मिलने वाली भारी भरकम छूट पर रोक लग गई है। इससे बाजार में मौजूद दुकानदारों के पास भीड़ फिर से बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन

फरवरी में लागू हुई थी नई पॉलिसी

केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में ई-कॉमर्स कंपनियों पर नकेल कसने के लिए नई एफडीआई पॉलिसी को लागू किया था। इसका सबसे ज्यादा नुकसान फ्लिपकार्ट और अमेजन को हुआ है। यह दोनों कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा छूट देती थीं, जिससे इनके यहां पर काफी बिक्री होती थी। 

विज्ञापन

खुदरा दुकानदारों को हुआ फायदा

हालांकि जहां एक तरफ ई-कॉमर्स कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ खुदरा दुकानदारों को फायदा पहुंचा है। जहां पहले इन दुकानों पर ग्राहक आ नहीं रहे थे, वहीं पिछले तीन महीने में इनके यहां ग्राहक आने से दुकानदार काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई सरकार का इंतजार

फ्लिपकार्ट और अमेजन को अब नई सरकार का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कंपनियों का मानना है कि नई सरकार के आने से ई-कॉमर्स पॉलिसी में किसी तरह की ढील मिल सकती है। खुदरा व्यापारी सरकार के लिए बड़ा वोट बैंक हैं। इस लिए फिलहाल वर्तमान सरकार से इन कंपनियों को किसी तरह की राहत मिलेगी, इसकी संभावना काफी कम है। 

इन पर मिलती थी भारी छूट

अभी तक ई-कॉमर्स कंपनियों पर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, फैशन और लाइफस्टाइल जैसे सेगमेंट पर लोगों को काफी छूट मिलती थी। भारत के ई-कॉमर्स बिजनेस में इन उत्पादों की हिस्सेदारी 80 फीसदी के करीब है। इस वजह से लोग इन कंपनियों से ही सामान मंगाना ज्यादा पसंद करते थे। छूट का अनुपात इतना ज्यादा था, जिसे खुदरा व्यापारी नहीं दे पाते थे।

सेल में भी नहीं मिल रही है छूट

फिलहाल तीन महीने में ई-कॉमर्स कंपनियों ने कोई बड़ी सेल भी नहीं निकाली है। जो भी सेल चली, उसमें छूट नहीं मिलने से लोगों ने सामान नहीं खरीदा। लोगों को लग रहा है कि जो छूट अब ई-कॉमर्स कंपनियों पर मिल रही है, उससे ज्यादा छूट वो दुकान में जाकर ले लेंगे।  

छूट में आई 14 फीसदी की कमी

फिलहाल ई-कॉमर्स कंपनियों पर पहले जो छूट मिलती थी, उसके मुकाबले अब इसमें 14 फीसदी की कमी आ गई है। अब यह कंपनियां एमआरपी पर ही सामान बेच रही हैं। जो छूट दी भी जा रही है वो सामान बेचने वाले विक्रेता ही दे रहे हैं। 

एक्सचेंज पर सामान खरीदने पर नुकसान

फिलहाल कंपनियों में एक्सचेंज पर सामान खरीदने से भी नुकसान हो रहा है। वहीं बैंक के जरिए भी मिलने वाली छूट में कमी आई है। सबसे ज्यादा 36 फीसदी स्मार्टफोन, 20 फीसदी टीवी और कपड़ों की बिक्री आठ फीसदी होती थी। फिलहाल इनकी बिक्री में 20-25 फीसदी की कमी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed