फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Mukesh ambani may buy these companies to make reliance position stronger in e commerce sector

ई-कॉमर्स क्षेत्र में RIL की स्थिति मजबूत करने के लिए इन कंपनियों को खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी

Mon, 17 Aug 2020 02:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 17 Aug 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Mukesh ambani may buy these companies to make reliance position stronger in e commerce sector
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर

ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी जल्द ही बड़ा कदम उठा सकते हैं। अंबानी ऑनलाइन फर्नीचर बेचने वाली कंपनी अर्बन लैडर और मिल्क डिलीवरी प्लेटफॉर्म मिल्कबास्केट को खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन


पिछले कई महीनों से रिलायंस और अर्बन लैडर की बातचीत चल रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, अब यह बातचीत एडवांस स्टेज में पहुंच गई है। इस संदर्भ में सूत्रों ने कहा कि यह सौदा 300 लाख डॉलर के करीब हो सकता है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि मिल्कबास्केट में हाल ही में 50 लाख डॉलर का निवेश किया गया, जिससे कंपनी की वैल्यू बढ़ गई और अब वैल्युएशन के लिए कंपनी को मोलभाव करने का भी मौका मिलेगा। मौजूदा समय में मिल्कबास्केट 1.30 लाख घरों में सुविधाएं प्रदान करती है। यह सब्जी, डेरी, बेकरी और अन्य एफएमसीजी से जुड़े नौ हजार उत्पादों की डिलीवरी करती है। इस समय कंपनी गुरुग्राम, नोएडा, द्वारका, गाजियाबाद, हैदराबाद और बंगलूरू में सेवाएं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, लॉकडाउन के दौरान कारोबार बढ़ने से मिल्कबास्केट के औसत वैल्यू ऑर्डर 2.2 से 2.5 गुना तक बढ़े हैं। इस दौरान कंपनी को रोजाना 500 से 1000 नए ग्राहक मिले हैं। साथ ही रिलायंस समूह ई-फार्मेसी स्टार्टअप नेटमेड्स और लिंगरी रिटेनर जिवामी को खरीदने को लेकर भी बातचीत कर रहा है। इसके अलावा फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी को लेकर भी बातचीत चल रही है।


टिकटॉक के भारतीय कारोबार को भी रिलायंस इंडस्ट्रीज खरीद सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस के साथ भारतीय भारतीय कारोबार में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है। खबर है कि बातचीत फिलहाल शुरुआती स्तर पर ही है। खबर है कि टिकटॉक के सीईओ केविन मेयर ने रिलायंस के टॉप अधिकारियों से मुलाकात की है। इस मुलाकात में टिकटॉक के भारतीय बिजनेस को लेकर बातचीत हुई है, हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed