फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   mukesh ambani makes new plan to take on amazon and flipkart

अमेजन, फ्लिपकार्ट से ऐसे टक्कर लेंगे मुकेश अंबानी, किया यह बड़ा एलान

Wed, 17 Apr 2019 01:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 17 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani makes new plan to take on amazon and flipkart
reliance industries

अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी विश्वस्तरीय ई-कॉर्मस कंपनियों से टक्कर लेने के लिए मुकेश अंबानी ने नया एलान किया है। रिलांयस इंडस्ट्रीज ने अब इन ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से अपने उत्पादों को हटाना शुरू कर दिया है। इसमें वो विदेशी ब्रांड्स भी शामिल हैं, जिनका कंपनी को भारत में बेचने का लाइसेंस कंपनी को मिला है। 

विज्ञापन

इन वेबसाइट्स से किया हटाना शुरू

रिलायंस कई विदेशी ब्रांड्स को बेचता है। यह ब्रांड्स अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा मिंत्रा, जबोंग व टाटा क्लिक पर भी बिकते हैं। अब कंपनी अपने उत्पादों को यहां से हटाने लगी है। रिलायंस रिटेल के पास कई इंटरनेशनल ब्रांड्स जैसे कि डीजल, केट स्पेड, स्टीव मॉडेन, बरबेरी, कानाली, एम्पोरियो अरमानी, फुर्ला, जिम्मी छू और मॉर्क्स एंड स्पेंसर शामिल है। 

विज्ञापन

कंपनी अपने पोर्टल से बेचेगी

रिलायंस के पास फिलहाल अपना एक पोर्टल है, जिसके जरिए वो कपड़े व लाइफस्टाइल के उत्पाद बेचती है। रिलायंस ट्रेंड और रिलायंस ब्रांड्स से कहा गया है कि वो सभी उत्पादों को अन्य सभी वेबसाइट्स से हटाना शुरू कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस ब्रांड्स ने पिछले वित्त वर्ष में 336.41 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। नए वेंचर के जरिए रिलायंस तीन करोड़ व्यापारियों को अपने साथ जोड़ेगी। हालांकि यह ऑनलाइन-ऑफलाइन वेंचर होगा, जिसके जरिए लोग किसी भी तरह से उत्पाद खरीद सकेंगे। 

mukesh ambani makes new plan to take on amazon and flipkart

बनेगा सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है। अंबानी ने कहा कि हम हाइब्रिड, ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन नए कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रिएशन में अपनी ग्रोथ देखते हैं। रिलायंस लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और लघु और मध्यम उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के एक्सेस के लिए काम कर रहा है।’

अलीबाबा के मॉडल पर होगा काम

इसके लिए कंपनी एक नई वेबसाइट और ऐप को भी लांच करेगी। इसके अलावा ऐप को जियो के सभी फीचर व स्मार्टफोन में भी डाला जाएगा। देश भर में जियो की सिम बेचने वाले सेंटर को भी डिलीवरी के लिए प्वाइंट बनाया जाएगा। अभी रिलायंस रिटेल मुंबई, पुणे और बंगलूरू में ट्रायल के तौर पर ई-कॉमर्स के जरिए ग्रोसरी बेच रही है।  
 
इन ई-कॉमर्स कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रही है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलीकॉम कंपनियों का किया था। रिलायंस चीनी कंपनी अलीबाबा के मॉडल के तहत धमाका करने की सोच रहा है।

प्लान के मुताबिक रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। इसके लिए शहरों व गांवों में मौजूद छोटे दुकानदारों को भी भागीदार बनाया जाएगा। रिलायंस जियो के रिटेलर्स को भी अपने इसमें हिस्सेदारी देगी। 

mukesh ambani makes new plan to take on amazon and flipkart

तीन साल में बनेगा सिरमौर

कंपनी के सूत्रों के अनुसार रिलायंस इस नई कंपनी के लांच होने के तीन साल बाद यानी 2022 तक ई-कॉमर्स मार्केट का भी लीडर बन जाएगा। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, किराना, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा। 

मिलेगी उसी दिन डिलीवरी

रिलायंस का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटे के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गई एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed