फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Indians will be able to use IndiaQR from Feb 20

तैयार हो जाइए, सरकार ला रही पेमेंट का नया तरीका

Tue, 21 Feb 2017 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Indians will be able to use IndiaQR from Feb 20

कैशलैस ट्रांजेक्‍शन को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार की तरफ से पेश किया गया IndiaQR मोड 20 फरवरी से शुरु हो रहा है। IndiaQR एक कॉमन QR कोड है, जिसे सभी अहम कार्ड पेमेंट कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के तहत मास्टरकार्ड, वीजा और अमेरिकन एक्सप्रेस के अलावा नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया रुपेकार्ड को चलाती है। IndiaQR किसी भी ग्राहक को अपने स्मार्टफोन के इस्तेमाल से रीटेल पेमेंट की इजाजत देता है, जिनके पास डेबिट कार्ड है।
विज्ञापन


यह देशभर में रिटेल मर्चेंट्स प्वाइंट्स पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की सरकार की मुहिम का दूसरा अहम हिस्सा है। इससे पूर्व सरकार ने भीम ऐप के जर‌िए यूपीआई मोड को शुरू किया था। जिसे देश के सभी बैंक ग्राहक तेजी से अपना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप से होगा पेमेंट

Indians will be able to use IndiaQR from Feb 20

मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि यह पहला मौका है जब अहम पेमेंट कंपनियां एकल QR कोड तैयार करने के लिए साथ आयी हैं। इस कोड के जरिए सभी चार अहम कार्ड स्कीम के डेटा फील्ड की पहचान की जा सकेगी।

रिजर्व बैंक 20 फरवरी को IndiaQR लांच करने की तैयारी कर रहा है और पहले चरण में 5-8 बैंक लाइव होंगे। यह कोड बैंक के मोबाइल ऐप पर काम करेगा।

जानकारों का मानना है इससे जहां पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल नहीं है वहां भी पेमेंट की समस्या से निजाद मिलेगी। बाजार जानकारों का मानना है कि पीओएस न सिर्फ महंगा है, बल्कि छोटे दुकानदार जहां सेल ज्यादा नहीं होती है उनके लिए खर्चीला सौदा है।

IndiaQR से ऐसे करें भुगतान

Indians will be able to use IndiaQR from Feb 20
QR Code
- IndiaQR बैंकों के मोबाइल ऐप पर करेगा काम।

- भुगतान करने के लिए ग्राहक को स्मार्टफोन पर मोबाइल बैंकिंग ऐप खोलना होगा।

- इसके बाद मर्चेंट का QR कोड स्कैन करना होगा।

- फिर राशि डालकर पेमेंट की प्रोसेसिंग करनी होगी। 

-बस इसके बाद भुगतान होने का मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा और आपका भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed