फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Flipkart started Flipkart Quick company will now deliver in 90 minutes competition to increase in E Commerce Sector

खुशखबर: फ्लिपकार्ट की नई सुविधा, ऑर्डर के बाद सिर्फ 90 मिनट में घर आ जाएगा सामान

Wed, 29 Jul 2020 12:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jul 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Flipkart started Flipkart Quick company will now deliver in 90 minutes competition to increase in E Commerce Sector
flipkart

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने किराना सामान की डिलीवरी डेढ़ घंटे के भीतर करने की घोषणा की। कंपनी तेजी से बढ़ते भारतीय खुदरा बाजार में अमेजन डॉट कॉम और अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी जियोमार्ट से मुकाबले के तहत यह कदम उठा रही है।

विज्ञापन


वर्ष के अंत तक छह बड़े शहरों तक होगा विस्तार  
इस संदर्भ में फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष संदीप कारवा ने कहा कि कंपनी की स्थानीय स्तर पर त्वरित डिलीवरी सेवा 'फ्लिपकार्ट क्विक' के तहत 90 मिनट के भीतर किराना सामान के साथ ही ताजी सब्जियों, मांस और मोबाइल फोन भी पहुंचाया जाएगा। यह सेवा शुरू में बंगलूरू में चुनींदा स्थानों पर उपलब्ध होगी और उसके बाद वर्ष के अंत तक इसका विस्तार देश के छह बड़े शहरों तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इतना है फ्लिपकार्ट का कारोबार
भारत का खुदरा बाजार वर्तमान में 950 अरब डॉलर का आंका गया है और 2025-26 तक इसके 1,300 अरब डॉलर तक पहुंच जाने का अनुमान है। इसमें ई-वाणिज्य कारोबार 78 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जिसके 2025 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों से है मुकाबला
इसमें किराना सामान का कारोबार सबसे नई श्रेणी है जिसमें ई-वाणिज्य कंपनियां शुरुआत कर रही हैं। अमेजन किराना सामान के लिए त्वरित डिलीवरी सेवा की पेशकश करती है। इस वर्ग में अलीबाबा के समर्थन वाली बिग बास्केट और मुकेश अंबानी की जियोमार्ट के साथ प्रतिस्पर्धा है। जियोमार्ट व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हुए ग्राहकों को स्थानीय किराना दुकानों से जोड़ने का काम कर रही है। 

लॉकडाउन ने ऐसे बदला बाजार
कोरोना वायरस महामारी के बीच सामानो की ऑनलाइन डिलीवरी ने काफी जोर पकड़ा है। जियोमार्ट के इस काम में उतरने से प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है। लॉकडाउन के कारण ऑफलाइन कारोबार करने वालों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है ऐसे में कारोबारी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने को लेकर गंभीर हैं। 


गोल्डमैन सैक्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत का ई-कॉमर्स कारोबार 2024 तक साल दर साल 27 फीसदी की वृद्धि के साथ 99 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है। इस वृद्धि में किराना और फैशन परिधानों की बढ़ती बिक्री का अहम योगदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed