फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   flipkart completes merger process ebay,in, will now part of the group

Flipkart का हुआ ई-बे, दोनों कंपनियों ने पूरा किया मर्जर प्रोसेस

Tue, 01 Aug 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 01 Aug 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
flipkart completes merger process ebay,in, will now part of the group
ई-कॉमर्स कंपनी
ई-कॉमर्स सेक्टर में देश की बड़ी कंपनियों में शुमार फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को ईबे.इन के मर्जर का प्रोसेस पूरा करने की घोषणा कर दी। इसी के साथ ईबे.इन अब फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी कहलाएगी।
विज्ञापन


इस करार की घोषणा अप्रैल में की गयी थी जब फ्लिपकार्ट समूह ने टेक्नोलॉजी की बड़ी वैश्विक कंपनियों ईबे, टेनसेंट और माइक्रोसोफ्ट से 1.4 अरब डालर जुटाए थे। फ्लिपकार्ट में इक्विटी हिस्सेदारी के बदले में ईबे ने 50 करोड़ डॉलर का नकद निवेश किया और अपना ई बे डॉट इन कारोबार फ्लिपकार्ट को बेच दिया।
विज्ञापन


यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही छोटी प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्नैपडील ने कहा था कि वह संभावित विलय संबंधी सभी बातचीत बंद कर रही है। स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट का नाम तो नहीं लिया लेकिन इस बात की काफी चर्चा है कि दोनों ही पिछले पांच महीने से विलय पर बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा, ‘‘तत्काल प्रभाव से ईबे.इन का स्वामित्व और परिचालन फ्लिपकार्ट के पास होगा। लेकिन ईबे.इन फ्लिपकार्ट के हिस्सा के तौर पर स्वतंत्र निकाय रहेगी। ’’ 


बयान में कहा गया है कि इस विलय के फलस्वरुप फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को ई बे पर मौजूद विविध वैश्विक वस्तुओं तक पहुंच होगी और ई बे के ग्राहकों को अनोखे भारतीय वस्तुओं तक पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed