फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Snapdeal-Flipkart deal falling apart after six months of hard negotiations

स्नैपडील के अधिग्रहण को फ्लिपकार्ट ने ठंडे बस्ते में डाला, रद्द हो सकती है डील!

Mon, 31 Jul 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 31 Jul 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Snapdeal-Flipkart deal falling apart after six months of hard negotiations
स्नैपडील-फ्लिपकार्ट डील कैंसिल! - फोटो : Amar Ujala
ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट के स्नैपडील के अधिग्रहण की कोशिशों को स्नैपडील ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अब ये डील रद्द भी हो सकती है, जिसमें स्नैपडील के बोर्ड ने फ्लिपकार्ट के उस ऑफर को अपनी मंजूरी दे दी थी, जिसके मुताबिक फ्लिपकार्ट ने 90-95 करोड़ यूएस डॉलर की राशि को मंजूदी जी थी। 
विज्ञापन


इससे पहले भी फ्लिपकार्ट को स्नैपडील ने झटका दिया था, जब स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के उस ऑफर को ठुकराया था, जिसमें उसे खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट ने 5500 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। 
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट का हो जाएगा स्नैपडील, बोर्ड ने दी नए ऑफर को अपनी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नैपडील के बोर्ड को लगता था कि फ्लिपकार्ट उसका वैल्युएशन कम लगा रही है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियों में बातचीत बिल्कुल बंद हो गई है। इस मामले में लॉ फर्म जे सागर एसोसिएट्स और बैंकर क्रेडिट सुईस  स्नैपडील की ओर से निगोसिएशन कर रहे थे। उनकी फ्लिपकार्ड के हिस्सेदारों खैतान एंड कंपनी और गोल्डमैन सच्स से बातचीत हो रही थी। पर अब वो बातचीत बंद हो गई है।

स्नैपडील के फाउंडर को मिलने वाली थी 2.5 करोड़ डॉलर की राशि

Snapdeal-Flipkart deal falling apart after six months of hard negotiations
स्नैपडील
डील के मुताबिक स्नैपडील के प्रत्येक फाउंडर को 2.5 करोड़ डॉलर मिलते। वहीं नेक्सस को 10 करोड़ और कालारी को 7-8 करोड़ डॉलर मिलने की संभावना थी।  स्नैपडील में निवेश करने वाले सॉफ्टबैंक ने कहा था कि पिछले वित्त वर्ष में उसे स्नैपडील के निवेश में 100 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था। अभी सॉफ्टबैंक के पास कंपनी में 30 फीसदी की हिस्सेदारी है। वहीं  नेक्सस 10 फीसदी और कालारी के पास 8 फिसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed