फेसबुक की अब आपके बैंक खातों पर नजर, प्रमुख बैंकों से मांगी ग्राहकों की डिटेल्स
इन बैंकों से मांगी जानकारी
जिन बैंकों से फेसबुक ने ग्राहकों के बारे में जानकारी मांगी है, उनमें से कई भारत में कार्यरत हैं। इनमें सिटीबैंक, वेल्स फार्गो, जेपी मॉर्गन, चेस आदि शामिल हैं। इन बैंकों के विश्व के कई देशों में शाखाएं हैं।
यह भी पढ़ेंः- फेसबुक के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट, कंपनी को एक दिन में हुआ 124 बिलियन डॉलर का नुकसान
मांगी यह जानकारी
फेसबुक ने बैंकों से जो जानकारी मांगी है उसमें बैंक ग्राहकों के कार्ड से होने वाले ट्रांजेक्शन, खातों में कितना बैलेंस है और ग्राहकों ने अपने बैंक खाते से कहां-कहां खरीदारी की है। यह सारी जानकारियां काफी व्यक्तिगत हैं, जिसके चलते बैंक ग्राहक इसका विरोध भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः- वारेन बफे को पछाड़कर मार्क जुकरबर्ग बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, पहले स्थान पर यह शख्स
एसएमएस की जगह मैसेंजर का करें प्रयोग
फेसबुक का इस पूरी कवायद के लिए तर्क है कि सभी बैंक एसएमएस की जगह उसकी मैसेंजर सेवा का प्रयोग करें। केवल अमेरिका में 1.3 बिलियन लोगों के पास एसएमएस के जरिए बैंकिंग सेवाओं की जानकारी पहुंचती है।
मैसेंजर सेवा से कमाना चाहता है पैसे
फेसबुक अपनी मैसेंजर सेवा से पैसे कमाना चाहता है, जिसके लिए उसने बैंकों से संपर्क किया है। हालांकि फेसबुक में डाटा चोरी विवाद के बाद से बैंक इस तरह की सेवाएं लेने से हिचकिचा रहे हैं। कैंब्रिज एनालिटिका ने अमेरिकी राष्ट्रपति के 2016 में हुए चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में 8.7 करोड़ लोगों का डाटा चोरी करने का आरोप भी लगा था।
यह भी पढ़ेंः- फेसबुक ने सबसे पहले भारत में लॉन्च किए तीन फीचर वायस पोस्ट
निजी जानकारी के सार्वजनिक होने का खतरा
अगर सही में फेसबुक बैंकों के साथ मिलकर ऐसा करता है तो इससे हमारी-आपकी निजी जानकारी सार्वजनिक होने का खतरा है, क्योंकि इससे हैकर भी फायदा उठा सकते हैं और आपके खाते से बैलेंस कभी भी साफ हो सकता है।