फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   No need to go to the bank, you will get these benefits sitting at home

बैंक जाने की भला क्या जरूरत, जब घर बैठे ही मिल रही हों ये सुविधाएं

Sun, 17 Jan 2021 04:52 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Jan 2021 04:52 AM IST
विज्ञापन
No need to go to the bank, you will get these benefits sitting at home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

आज बदलते समय में बैंक भी अपने को बदल रही हैं, अब आप घर बैठे बैंकिंग की सुविधा पा सकते हैं और अपने काम आसान कर सकते हैं। फिलहाल कुछ बैंक ही घर बैठे बैंकिंग की सुविधा दे रही हैं। 

विज्ञापन


सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया  ने अपने कस्टमर्स को डोर स्टेप बैंकिंग या घर पर बैंकिंग की सुविधा के बारे में ताजा जनकारी दी है। डोर स्टेप बैंकिंग से बिना बैंक जाए घर बैठे  बैंक का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसकी भी कुछ नियम व शर्तें हैं, अगर आप इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को रजिस्टर कराना होगा। वहीं इसमें मामलू चार्ज के साथ घर बैठे यह सुविधा दी जाएगी और यह सर्विस पूरी तरह सुरक्षित है।

इस सर्विस के लिए जरूरी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करनी होती है। डोर स्टेप सर्विस के तहत घर या ऑफिस से कैश पिक अप सामान्य बैंकिंग के समय के अन्दर ही होगा। वहीं चेक की सुविधा भी आप इसके अंतर्गत ले सकते हैं।

बैंक अपने कस्टमर्स को डोर स्टेप बैंकिंग के लिए तीन विकल्प मुहैया कराता है। इसमें एक है ऑन कॉल पिक अप, जिसमें रिक्वेस्ट पर बैंक प्रतिनिधि कस्टमर के घर या ऑफिस का विजिट करता है। इसके लिए फोन कॉल से रिक्वेस्ट डाली  जा सकती है। 
 

 

 

 

बैंकों की तरफ से डोर स्टेप बैंकिंग में पिक अप सर्विस के तौर पर चेक/ड्राफ्ट/ पे ऑर्डर्स, नई चेक बुक डिमांड रिक्वेस्ट, फॉर्म 15 जी या 15 एच, आईटी चालान का एक्सेप्टेंस जैसी सर्विस का फायदा ले सकते हैं। 

इसके अलावा डिलिवरी सर्विस के तौर पर अकाउंट स्टेटमेंट, टीडीएस फॉर्म/ फॉर्म 16 सर्टिफिकेट, गिफ्ट कार्ड की सुविधा भी मिलती है।  
 


 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed