फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Natural gas price may be hiked by 14 percent from October

अक्टूबर में फिर से 14 फीसदी तक बढ़ सकते हैं घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 

Fri, 31 Aug 2018 04:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
Natural gas price may be hiked by 14 percent from October
बढ़ सकती हैं घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतें (सांकेतिक चित्र)

सरकार अक्तूबर से घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत में 14 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे सीएनजी और पीएनजी की कीमत तो बढ़ेगी ही, इसके साथ ही बिजली और यूरिया उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक प्राकृतिक गैस के अधिकतर घरेलू उत्पादकों को भुगतान की जाने वाली कीमत एक अक्तूबर से बढ़ाकर प्रति यूनिट (एमएमबीटीयू) 3.5 डॉलर की जा सकती है, जो अभी 3.06 डॉलर प्रति यूनिट है। एक यूनिट 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट की होती है।
विज्ञापन


देश में प्राकृतिक गैस की कीमत हर छह महीने पर फिर से तय की जाती है। यह कीमत अमेरिका, रूस और कनाडा जैसे गैस सरप्लस देशों की औसत दरों के आधार पर तय की जाती है। सूत्रों ने कहा कि प्राकृतिक गैस कीमतों में संशोधन की घोषणा 28 सितंबर को हो सकती है। भारत अपनी आधी गैस जरूरतों के लिए आयात करता है और आयातित गैस की कीमत घरेलू गैस के मुकाबले दोगुने से भी अधिक पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति यूनिट 3.5 डॉलर की दर एक अक्तूबर से अगले छह महीने तक के लिए रह सकती है और यह दर अक्तूबर 2015-मार्च 2016 अवधि के बाद सर्वाधिक होगी, जब यह दर 3.82 डॉलर प्रति यूनिट थी।प्राकृतिक गैस महंगा होने से सीएनजी और घरों में पाइप से आपूर्ति होने वाली पीएनजी महंगी हो सकती है। इससे बिजली उत्पादन और उर्वरक तथा पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी। एजेंसी

गहरे समुद्री क्षेत्रों के लिए भी बढ़ेगा गैस मूल्य
सूत्रों ने कहा कि गहरे समुद्र जैसे कठिन क्षेत्रों में अविकसित गैस क्षेत्रों के लिए भी गैस मूल्य की सीमा बढ़ सकती है। ऐसे क्षेत्रों से निकाले जाने वाले गैस का मूल्य एक अक्तूबर से अगले छह महीने तक के लिए करीब सात डॉलर प्रति यूनिट तय किया जा सकता है, जो अभी 6.78 डॉलर प्रति यूनिट है। राजग सरकार द्वारा अक्तूबर 2014 में मंजूर नए फार्मूला के तहत गैस मूल्य का संशोधन हर छह महीने पर किया जाता है। 


उत्पादक कंपनियों की बढ़ेगी आय
सूत्रों के मुताबिक गैस मूल्य बढ़ने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी उत्पादक कंपनियों की आय में इजाफा होगा। गैस मूल्य में हर एक डॉलर की बढ़ोतरी से सरकारी उत्पादन कंपनियों की सालाना आय में 4,000 करोड़ रुपये का इजाफा हो जाता है। आखिरी बार गैस मूल्य को संशोधित कर 3.06 डॉलर प्रति यूनिट किया गया था, जो अप्रैल-सितंबर 2018 के लिए था। इससे पहले के छह महीने के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 2.89 डॉलर प्रति यूनिट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed