{"_id":"5f5b6a9842e8fa12752e47bf","slug":"moodys-projects-indian-economy-to-contract-more-than-11-percent-this-finacial-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूडीज का अनुमान, इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था देखेगी 11.5 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
मूडीज का अनुमान, इस वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था देखेगी 11.5 फीसदी की गिरावट
Fri, 11 Sep 2020 05:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने इस वित्त वर्ष के लिए भारत की अर्थव्यवस्था में वृद्धि के अनुमान को घटा दिया है। एजेंसी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया। इससे पहले उसने इसमें चार फीसदी की गिरावट का अनुमान जताया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि धीमी वृद्धि, ज्यादा कर्ज और कमजोर वित्तीय व्यवस्था के कारण भारत की क्रेडिट प्रोफाइल पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। कोरोना वायरस महामारी ने इन खतरों को और बढ़ा दिया है। बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन
इससे पहले रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था में इस वित्त वर्ष में 10.5 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान लगाया था। फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा था कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार सुस्त और असमान रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, घरेलू रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल और इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रमश: नौ और 11.8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है। मूडीज ने कहा है कि हालांकि अगले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 10.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगी।