फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Modi government may give you stamp duty exemption

सस्ते घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, स्टॉम्प ड्यूटी हटाएगी सरकार

Thu, 09 Mar 2017 01:31 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Thu, 09 Mar 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
 Modi government may give you stamp duty exemption
इमारतें - फोटो : अमर उजाला

सस्ते घर का सपना पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रजिस्ट्री पर लगने वाले स्टॉम्प डयूटी को हटाने के तैयारी कर ली है। अभी ग्राहकों को घर खरीद पर 4% से 8% स्टॉम्प डयूटी अदा करनी पड़ती है। 

विज्ञापन


शहरी विकास और आवास मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर अफोर्डेबल हाउसिंग पर मिल रहे सेवा कर में छूट को बरकरार रखने की बात कही है।

एक समाहरोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि 'वस्तु और सेवा कर(जीएसटी) के आने से रियल स्टेट की कीमतें नहीं बढ़ेंगी और न ही अफोर्डेबल हाउसिंग पर इसका कोई असर पड़ेगा।'
विज्ञापन




 
 

जीएसटी लागू होने से रियल स्टेट सेक्टर को होगा फायदा

 Modi government may give you stamp duty exemption

उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पूरी नजर बनाए हुए है। साथ ही, वित्त मंत्रालय से भी इस बारे में बातचीत जारी है ताकि अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम पर सेवा कर में छूट मिल सके और लोगों को सस्ता घर मिल सके।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से अफोर्डेबल हाउसिंग की खरीद को बढ़ावा देने के लिए ब्याज छूट की बात पहले ही कर चुका है, लेकिन जानकारों का मानना है कि राज्य की ओर से लिया जा रहा 5 से 8 प्रतिशत स्टॉम्प डयूटी सस्ते घरो का सपना देख रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।

नायडू ने कहा है कि 'रियल स्टेट सेक्टर को अभी जीएसटी के दायरे में लाने में असमंजस है, लेकिन इतना तय है कि पूरे देश में लागू होने वाली इस व्यवस्था से इस क्षेत्र में भी फायदा होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed