फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile accessories market affected due to Coronavirus

कोरोना वायरस: चीन से आयात ठप, माल की कमी से मोबाइल एसेसरीज के दाम बढ़े

Thu, 27 Feb 2020 05:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
mobile accessories market affected due to Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के कारण चीन के आयात ठप हो जाने का सबसे ज्यादा असर आगरा के शाह मार्केट पर पड़ा है। कारण यह है कि इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम, मोबाइल फोन, चार्जर नहीं आ रहे हैं। यह मुख्य रूप से मोबाइल का ही बाजार है। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल एसेसरीज के विक्रेता सौरभ गुप्ता बताते हैं कि लगभग 80 फीसदी आपूर्ति चीन से होती है। इसमें बैटरी, चार्जर, टैंपर्ड, हेडफोन, मोबाइल कवर आदि शामिल हैं। यह कंपनियों की तुलना में काफी सस्ते पड़ते हैं। अब रेट बढ़ रहे हैं। 100 रुपये वाला चार्जर 140 रुपये तक का बिक रहा है।
विज्ञापन


एलईडी लाइट: एलईडी लाइट के विक्रेता आयुष गुप्ता बताते हैं कि चीन से झालर, रंग बिरंगी लाइट, बल्ब, डेकोरेशन का सामान आता है। 90 फीसद तक सप्लाई पड़ोसी मुल्क से होती है। शहर में इसे बेचने वाले 500 से अधिक छोटे-बड़े विक्रेता हैं। इस समय माल की कमी होने से परेशानी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीके रह सकते हैं होली के रंग

ली के दौरान चीन से लगभग तीन करोड़ रुपये तक की पिचकारी, मास्क, कृत्रिम हेयर, स्प्रे आता है। लुहार गली स्थित विक्रेता नीरज का कहना है कि होली का समय है। 

ऐसे में इनकी कीमत कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। धीरे-धीरे कीमत 35 फीसद तक बढ़ने लगी है। इसके चलते बिक्री पर असर है। लग रहा है कि इस पर्व पर कारोबार पिट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed