{"_id":"677374599cfb88ed1f0ae178","slug":"markets-decline-in-initial-trade-dragged-by-foreign-fund-outflows-weak-global-trends-latest-news-update-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: साल के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली, बैंकिंग व आईटी शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Share Market: साल के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली, बैंकिंग व आईटी शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
Tue, 31 Dec 2024 11:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:45 AM IST
सार
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.14 अंक की गिरावट के साथ 77,779.99 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 117.05 अंक फिसलकर 23,527.85 अंक पर रहा।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार साल 2024 के आखिरी दिन गिरावट के साथ शुरू हो गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.14 अंक की गिरावट के साथ 77,779.99 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 117.05 अंक फिसलकर 23,527.85 अंक पर पहुंचा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,893.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.61 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन
ऐसी रही बाजार की चाल
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 468.14 अंक की गिरावट के साथ 77,779.99 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 117.05 अंक फिसलकर 23,527.85 अंक पर रहा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
रुपया 85.61 प्रति डॉलर पर
रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार नौ पैसे की गिरावट के साथ 85.61 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरमी का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 85.54 प्रति डॉलर पर खुला और फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.61 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 पर बंद हुआ था।
अदाणी विल्मार और अदाणी ग्रीन के शेयरों में बड़ी गिरावट
अदाणी विल्मार के संयुक्त उद्यम से अदाणी एंटरप्राइजेज के बाहर होने के एलान के बाद अदाणी विल्मार लिमिटेड के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। कंपनी के शेयर 23.30 (7.09%) अंक टूटकर 305.45 पर पहुंच गए। दूसरी ओर, सीईओ अमित सिंह के इस्तीफे की खबरों के बाद अदाणी ग्रीन के शेयरों में भी लगभग चार प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। कंपनी के शेयर 42.10 (3.91%) अंक टूटकर 1,033.55 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए।