फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Market move will be decided by the decision of US Federal Reserve

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी बाजार की चाल

Mon, 09 Dec 2019 04:57 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 09 Dec 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Market move will be decided by the decision of US Federal Reserve
अमेरिकी फेडरल रिजर्व - फोटो : Social Media

घरेलू शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर से जुड़े फैसले और वृहद आर्थिक आंकड़े पर निर्भर करेगी। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले  गुरुवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर पर फैसला लेगा। इस पर उसका रुख एक प्रमुख घटना होगी, जिस पर वैश्विक बाजार की नजर है।

विज्ञापन


सैमको सिक्योरिटीज एवं स्टॉकनोट के संस्थापक एवं सीईओ जिमीत मोदी का कहना है कि विभिन्न कारणों से बाजार में इस सप्ताह अस्थिरिता का माहौल देखने को मिल सकता है। यह वैश्विक और घरेलू स्तर पर कई कारकों को प्रभावित करेगा। अमेरिकी फेडरल बैंक की बैठक के नतीजों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की नजर होगी। इसके अलावा, निवेशक अमेरिकी-चीन वार्ता की प्रगति पर कड़ी निगाह रखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद औद्योगिक उत्पादन और महंगाई दर के आंकड़े आ सकते हैं, जो बाजार की धारणा को प्रभावित कर सकते हैं। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 348.66 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। आरबीआई के रेपो रेट में कटौती नहीं करने के फैसले के बाद दो कारोबारी सत्रों में बाजार में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फीसदी के नीचे रह सकती है विकास दर : आईएचएस मार्किट

आईएचएस मार्किट ने चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर पांच फीसदी से कुछ नीचे रहने का अनुमान जताया है। उसने एक रिपोर्ट में कहा कि सरकार के अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के उपायों का असर दिखने में वक्त लग सकता है।



सरकारी बैंकों पर एनपीए का बोझ अधिक है, जिससे उनकी ऋण देने की क्षमता प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, वित्तीय क्षेत्र की कमजोरी का भी विकास दर पर दबाव रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विकास दर घटकर 4.5 फीसदी के छह साल के निचले स्तर पर आ गई है, जो पिछली तिमाही में पांच फीसदी रही थी।

आईएचएस ने कहा कि सितंबर तिमाही में विकास दर 4.5 फीसदी रहने का असर पूरे वित्त वर्ष की वास्तविक विकास दर पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed