फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   EU will not admit defeat after court verdict in apple tax setback

टैक्स मामले में कोर्ट से झटके के बाद भी अड़ा यूरोपीय संघ, कहा- एप्पल से नहीं मानेंगे हार

Fri, 17 Jul 2020 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Jul 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
EU will not admit defeat after court verdict in apple tax setback
Margrethe Vestager

टैक्स मामले में कोर्ट से झटके के बाद भी यूरोपीय संघ टेक कंपनी एप्पल से हार मानने को तैयार नहीं है। यूरोपीय संघ ने कहा कि तकनीकी कंपनी के पक्ष में अदालत के फैसले के बावजूद हमलोग इस मामले में पीछे नहीं हटने वाले हैं।  यूरोपीय संघ ने कहा है कि  इस मामले में न्याय के लिए हम नए तरीके से योजना बनाएंगे और फिर से चुनौती देंगे। हालांकि विशषज्ञों के अनुसार अदालत से यह हार यूरोपीय  आयोग के उपाध्यक्ष मार्गेथ वेस्टेगर  के लिए बड़ा झटका है।

विज्ञापन


बता दें कि लक्जमबर्ग स्थित एक अदालत ने बुधवार को यूरोपीय संघ को जोरदार झटका दिया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी एप्पल को आयरलैंड के साथ हुए कर समझौते को लेकर पुराने कर के रूप में 13 अरब यूरो (15 अरब डॉलर) का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन


ईयू के सदस्य निकाय यूरोपीय आयोग ने 2016 में दावा किया था कि एप्पल ने आयरलैंड की सरकार के साथ अवैध रूप से कर समझौता किया है, जिससे कंपनी को कम दर पर कर भुगतान करने की सहूलियत मिल रही है। आयोग ने इस तरह के समझौते को अवैध बताया था। इसी तर्क के आधार पर यूरोपीय आयोग ने एप्पल को 2003 से 2014 के दौरान यूरोपीय संघ में हुए लाभ पर पुराने कर का भुगतान करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का कहना था कि कंपनी ने आयरलैंड से बहुत ही चालाकी भरा समझौता किया है जिसके अंतर्गत कंपनी की पूरे यूरोपीय संघ के लिये कर देनदारी एक प्रतिशत से भी कम हो जाती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां अधिकतर मामलों में यूरोपीय संघ के 27 देशों के परिचालन से प्राप्त लाभ के एकमुश्त कर का भुगतान उस एक देश में कर देते हैं, जहां उनका क्षेत्रीय मुख्यालय होता है।


ईयू की अदालत ने आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली आयरलैंड की याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कहा कि आयोग ऐसे कानूनी तर्क साबित नहीं कर पाया है, जिससे पता चले कि संबंधित मामले में कंपनी को फायदा पहुंचा हो। अब कोर्ट से हार मिलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर आयोग कौन सा कदम उठाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed