फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: LIC की इस स्कीम से बेटी का भविष्य हो जाएगा सुरक्षित, शादी के समय मिलेंगे पूरे 22 लाख रुपये

Wed, 24 Nov 2021 10:22 AM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 10:22 AM IST
सार

अच्छा इन्वेस्टमेंट एक अच्छा रिटर्न देता है। अगर आप भी अपनी बेटी की केयर करते हैं और उसकी शादी या एजुकेशन के लिए पैसों को जमा कर रहे हैं, तो आपको अपने पैसों को एक सिस्टेमेटिक ढंग से इनवेस्ट करना चाहिए, तभी आपके पैसे अच्छे से ग्रो करेंगे। अक्सर बैंक से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता, जितना कहीं और इन्वेस्ट करने से प्राप्त होता है।

ऐसे में आप लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (एलआईसी) की एक खास पॉलिसी में अपनी बेटी के लिए पैसों को धीरे धीरे इनवेस्ट कर सकते हैं। एक समय के बाद आपको उस पैसे का एक अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, जिसका इस्तेमाल आप बेटी की शादी में कर सकते हैं।

विज्ञापन
LIC kanyadan policy invest 150 rupees daily and get 22 lacs on the wedding occasion of your daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
अच्छा इन्वेस्टमेंट एक अच्छा रिटर्न देता है। अगर आप भी अपनी बेटी की केयर करते हैं और उसकी शादी या एजुकेशन के लिए पैसों को जमा कर रहे हैं, तो आपको अपने पैसों को एक सिस्टेमेटिक ढंग से इनवेस्ट करना चाहिए, तभी आपके पैसे अच्छे से ग्रो करेंगे। अक्सर बैंक से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिलता, जितना कहीं और इन्वेस्ट करने से प्राप्त होता है।

ऐसे में आप लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (एलआईसी) की एक खास पॉलिसी में अपनी बेटी के लिए पैसों को धीरे धीरे इनवेस्ट कर सकते हैं। एक समय के बाद आपको उस पैसे का एक अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, जिसका इस्तेमाल आप बेटी की शादी में कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी बेटी की शादी के समय किसी भी प्रकार की आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और बेटी का भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी की इस खास कन्यादान पॉलिसी के बारे में -
LIC kanyadan policy invest 150 rupees daily and get 22 lacs on the wedding occasion of your daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

LIC की इस पॉलिसी के अंतर्गत आपको हर दिन 150 रुपये जमा करना होगा। वहीं जब आपकी बेटी की शादी होगी, उस समय आपको कुल मिलाकर 22 लाख रुपये मिलेंगे। यही नहीं इस पॉलिसी की कई और खास बातें हैं, जिन्हें आपको जरूर जान लेना चाहिए।

LIC kanyadan policy invest 150 rupees daily and get 22 lacs on the wedding occasion of your daughter
LIC

इस पॉलिसी के अंतर्गत अगर बेटी के पिता की मौत हो जाती है, तो तत्काल प्रभाव पर परिवार को 10 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं अगर पिता की एक्सीडेंट में मृत्यु होती है, तो 20 लाख रुपये मिलेंगे। पिता के मृत्यु के बाद इस पॉलिसी में निवेश करने की कोई जरूरत नहीं होगी। पॉलिसी उसी रूप में चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC kanyadan policy invest 150 rupees daily and get 22 lacs on the wedding occasion of your daughter
LIC

इस बीच पॉलिसी के दौरान बेटी को हर साल पढ़ाई और दूसरे खर्चों के लिए 1 लाख रुपये मिलेंगे। LIC की इस खास पॉलिसी के बारे में आपको विस्तृत जानकारी उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed