फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Kisan Vikas Patra secure medium of investment, know how much return will be earned KVP Post Office scheme

किसान विकास पत्र निवेश का सुरक्षित माध्यम, जानिए कितना मिलेगा रिटर्न

Tue, 17 Nov 2020 07:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 17 Nov 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra secure medium of investment, know how much return will be earned KVP Post Office scheme
demo pic

लोग अपनी मेहनत की कमाई का निवेश सही जगह और सही पॉलिसी में करना चाहते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सके। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में ऐसी जगह निवेश कर देते हैं, जहां पर मेहनत की कमाई भी हाथ से चली जाती है। इसलिए आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की उस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक पुराना और सुरक्षित माध्यम है। यह किसान विकास पत्र स्कीम। आइए बताते हैं इसमें निवेश करना कितना सुरक्षित हैं...

विज्ञापन


केंद्र सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिये किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम चलाती है। किसान विकास पत्र निवेश का एक पुराना और सुरक्षित माध्यम रहा है। इस स्कीम में निवेशकर्ता को गारंटीड डबल रिटर्न दिया जाता है। सरकार द्वारा संचालित इस स्कीम में पैसा डूबने की चिंता भी नहीं सताती क्योंकि यहां आपका पैसा सरकार के पास सुरक्षित रहता है। 
विज्ञापन


कितना मिलता है रिटर्न ?
चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए किसान विकास योजना में निवेश में 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। किसान विकास पत्र जैसी छोटी बचत योजनाओं पर लागू ब्याज दरों की वर्तमान में वित्त मंत्रालय द्वारा तिमाही आधार पर समीक्षा की जाती है। 31 मार्च को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए भी वित्त मंत्रालय ने ब्याज के मौजूदा स्तर को बनाए रखा है। किसान विकास पत्र योजना पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना  की तरह सरकार-संचालित लघु बचत योजनाओं का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश की सीमा 
किसान विकास पत्र स्कीम में कोई भी भारतीय न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश कर सकता है जबकि अधिकतम कितना भी निवेश किया जा सकता है। लेकिन पोस्ट ऑफिस के नियमानुसार, इस स्कीम में निवेश करने वाले की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं आप इस स्कीम में 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10000 रुपये और 50 हजार रुपये तक के सर्टिफिकेट जारी करा सकते हैं।किसान विकास पत्र स्कीम में आपको 124 महीने के लिए निवेश करना होता है, जिसमें आपके द्वारा किया गया निवेश डबल हो जाता है।

कहां पर करें निवेश 
किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम में निवेश किसी विभागीय डाकघर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed