सिंधिया का दावा: देश के 25 हवाई अड्डों पर हरित ऊर्जा का उपयोग, 121 को 2025 तक कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य
सिंधिया ने कहा कि विमानन उद्योग का उत्सर्जन योगदान सबसे ज्यादा जांच के दायरे में रहा है। हमने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और विमानन उद्योग से उत्सर्जन को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को बताया कि देश के 25 हवाईअड्डे 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। वहीं उन्होंने घोषणा की कि करीब 121 हवाईअड्डों को 2025 तक कार्बन न्यूट्रल बनाया जाएगा।
बता दें, सिंधिया दो दिवसीय यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे, लेकिन कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भाग लिया।
सबसे ज्यादा जांच के दायरे में विमानन उद्योग
उन्होंने कहा कि विमानन उद्योग का उत्सर्जन योगदान सबसे ज्यादा जांच के दायरे में रहा है। हमने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और विमानन उद्योग से उत्सर्जन को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं।
2030 तक कार्बन उत्सर्जन मुक्त बनाना लक्ष्य
सिंधिया ने कहा कि हम अपने हवाईअड्डों को साल 2024 तक हरित ऊर्जा का उपयोग करने और 2030 तक कार्बन उत्सर्जन मुक्त हासिल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं, 25 हवाई अड्डे पहले से ही 100 प्रतिशत हरित ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य साल 2025 तक अन्य 121 हवाई अड्डों को कार्बन न्यूट्रल बनाना है।
वातावरण में सुधार संभव
सम्मेलन में उड्डयन मंत्री ने कहा कि हमने इसे यथासंभव अनुकूल बनाने के लिए नियामक वातावरण में सुधार किया है। साथ ही उन्होंने यूरोपीय संघ के उद्योग के लोगों से इन अवसरों का लाभ उठाने और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते विमानन उद्योग का हिस्सा बनने का आग्रह किया।