{"_id":"5fce37cb8ebc3ecfe742e4a5","slug":"jet-airways-to-fly-by-next-summer-operate-all-domestic-slots-and-restart-international-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jet Airways 2.0 : जेट एयरवेज अगले साल की गर्मियों में फिर भर सकती है उड़ान, ये है तैयारी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Jet Airways 2.0 : जेट एयरवेज अगले साल की गर्मियों में फिर भर सकती है उड़ान, ये है तैयारी
Mon, 07 Dec 2020 07:40 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 07 Dec 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कारोबारी मुरारी लाल जालान और लंदन की कलरॉक कैपिटल के गठजोड़ ने सोमवार को कहा कि जेट एयरवेज का परिचालन 2021 की गर्मियों में फिर शुरू हो सकता है। इस गठजोड़ ने जेट एयरवेज के पुनरोद्धार की बोली जीती है।
विज्ञापन
अब गठजोड़ को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) तथा अन्य नियामकीय मंजूरियों का इंतजार है। इसमें नागर विमानन मंत्रालय तथा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ानों के लिए समय (स्लॉट) और द्विपक्षीय यातायात अधिकार की बहाली शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा गठजोड़ की योजना एयरलाइन का परिचालन फिर शुरू होने के बाद प्रतिबद्ध ढुलाई सेवा शुरू करने की है। ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) अक्तूबर में ही गठजोड़ द्वारा जमा कराई गई पुनरोद्धार योजना को मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन
नकदी संकट की वजह से जेट एयरवेज का परिचालन पिछले साल 17 अप्रैल को बंद हो गया था। उसके बाद जून 2019 में उसे दिवाला प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।
समाधान योजना के तहत जेट एयरवेज का इरादा भारत में अपने सभी पुराने घरेलू मार्गों पर परिचालन करने और अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने का है। जेट 2.0 कार्यक्रम का मकसद एयरलाइन के पुराने गौरान्वित इतिहास को वापस लाना है। इसके तहत नई प्रक्रियाओं और प्रणालियों के जरिये सभी मार्गों पर दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
गठजोड़ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यदि सब कुछ योजनानुसार रहता है और एनसीएलटी तथा अन्य नियामकीय मंजूरियां समय पर मिल जाती हैं, तो 2021 की गर्मियों में जेट एयरवेज फिर उड़ान भर सकेगा।
बयान में कहा गया है कि नयी एयरलाइन शुरू करने के विकल्प पर भी विचार किया गया। लेकिन जेट एयरवेज की ताकत मसलन महत्तम उड़ान स्लॉट, ब्रांड मूल्य और प्रतिष्ठा को देखते हुए इसके पुनरोद्धार का फैसला किया गया है।
Jet Airways 2.0 To Fly By Next Summer, Operate All Domestic Slots And Restart International Routes