{"_id":"5f4fb0918ebc3e53765bbe9e","slug":"isha-ambani-and-akash-ambani-in-40-under-40-list-of-fortune","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' सूची में शामिल हुए ईशा और आकाश अंबानी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' सूची में शामिल हुए ईशा और आकाश अंबानी
Wed, 02 Sep 2020 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Sep 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
ईशा और आकाश अंबानी
- फोटो : फॉर्च्यून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर्च्यून की '40 अंडर 40' की लिस्ट में इस बार अंबानी परिवार के दो सदस्यों का नाम शामिल किया गया है। इसमें ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का नाम है।फॉर्च्यून ने इस सूची में फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, पॉलिटिक्स और मीडिया एवं एंटरटेनमेंट की कैटेगरी शामिल हैं। ईशा और आकाश का नाम टेक्नोलॉजी कैटेगरी में है। हर कैटेगरी में दुनिया की 40 ऐसी हस्तियों को शामिल किया गया है जिनकी आयु 40 वर्ष से कम है।
विज्ञापन
फॉर्च्यून ने लिखा है कि जुड़वां ईशा और आकाश ने जियो को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के साथ 9.99 फीसदी की हिस्सेदारी के लिए 5.7 बिलियन डॉलर की डील को भी सफलतापूर्वक पूरा किया। फॉर्च्यून ने लिखा है कि इंटेल, क्वालकॉम और गूगल जैसी कंपनियों को रिलायंस के साथ जोड़ने और उनसे निवेश लाने का काम भी इन्हीं दोनों के नेतृत्व में पूरा हुआ।
विज्ञापन
जियोमार्ट को लॉन्च करने में भी फॉर्च्यून ने आकाश और ईशा की भूमिका की सराहना की है। मई महीने में ही रिलायंस ने जियोमार्ट को लॉन्च किया था। आज जियोमार्ट पर रोजाना करीब लाख लाख ऑर्डर बुक हो रहे हैं। ई-कॉमर्स बाजार में रिलायंस अब दिग्गज अमेजन और फ्लिपकार्ट को चुनौती दे रहा है। आकाश ने 2014 में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की डिग्री ली है वहीं, ईशा ने येल और स्टैनफोर्ड जैसे संस्थानों में पढ़ाई की है।
विज्ञापन