फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   investors have good option in bharatmala project, says ICRA

भारतमाला में निवेशकों के लिए बेशुमार अवसर, देश में बनेगा हाईवे का फर्स्ट क्लास नेटवर्क

Wed, 27 Dec 2017 04:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
investors have good option in bharatmala project, says ICRA
- फोटो : self

सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना में निवेशकों के लिए बेशुमार अवसर हैं, लेकिन इसकी सफलता समयबद्ध भूमि अधिग्रहण और समुचित वित्तीयन (फंडिंग) पर निर्भर करती है। यह बात रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कही। 

विज्ञापन


2017 में मिली थी पहले चरण को मंजूरी
कैबिनेट ने अक्तूबर 2017 में अन्य कार्यक्रमों के साथ भारतमाला परियोजना चरण-1 को मंजूरी दी थी, जिसके तहत 2021-22 तक 83,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास किया जाना है, जिसमें भारतमाला परियोजना का 24,800 किलोमीटर भी शामिल है।
विज्ञापन


बदल सकता है देश की समूची तस्वीर
इक्रा ने अपने एक बयान में कहा कि भारतमाला कार्यक्रम में समूची तस्वीर बदल देने की क्षमता है, बशर्ते इसे योजना के मुताबिक कार्यान्वित किया जाए। नया तरीका पहले अपनाए गए परियोजना आधारित तरीके (अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग खंडों का विकास) से अलग है, जिसके तहत टुकड़े-टुकड़े में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


43 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा
इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और कारपोरेट रेटिंग्स के सेक्टर प्रमुख शुभम जैन ने कहा कि देश में अब तक क्रियान्वित की गई सबसे बड़ी राजमार्ग परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) के तहत 17 साल में 26,255 किलोमीटर का विकास हासिल किया गया था।

उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने गत आठ साल में कुल 61,977 किलोमीटर का ठेका आवंटित किया और और 43,307 किलोमीटर का काम पूरा हुआ। 


2022 तक ये होंगी चुनौतियां
पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए कारोबारी साल 2022 तक 83,000 किलोमीटर मार्ग को पूरा कर पाना अत्यधिक महत्वाकांक्षी लगता है। दूसरी ओर सड़क विकास के लिए भूमि अधिग्रहण को सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed