{"_id":"5f5a494e8ebc3e6159354165","slug":"investor-wealth-rises-by-rs-2-20-lakh-crore-on-market-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजारों में तेजी से निवेशकों की पूंजी 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
शेयर बाजारों में तेजी से निवेशकों की पूंजी 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Thu, 10 Sep 2020 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजारों में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को आए उछाल से निवेशकों की पूंजी 2.20 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 646.40 अंक यानी 1.69 प्रतिशत बढ़कर 38,840.32 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इसके चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2,20,928.11 करोड़ रुपये बढ़कर 1,55,21,743.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में बृहस्पतिवार को 1,789 के शेयरों के मूल्य में बढ़त, 922 के शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 165 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे।
विज्ञापन
जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'भारतीय शेयर सूचकांकों में आज मजबूती रही। यह मजबूती रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर मूल्य में बढ़त की बदौलत आई है। निफ्टी में आई बढ़त में आधे से अधिक वृद्धि में रिलायंस का योगदान रहा है। बाजार के सकारात्मक रुख में वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों की भी भूमिका रही है।'
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान अब तक के सर्वोच्च स्तर 2344-2345 रुपये तक पहुंच गया था। ऐसी रिपोर्ट थी कि रिलायंस रिटेल में हिस्सेदारी बेचने को लेकर रिलायंस और अमेजन के बीच बातचीत चल रही है। अंत में कंपनी का शेयर पिछले दिन के मुकाबले 7.10 प्रतिशत ऊंचा रहकर बंद हुआ।