फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Investing in government securities will be easy, PM Narendra Modi will launch RBI Retail Direct Scheme on November 12

आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम : पीएम मोदी 12 नवंबर को करेंगे लॉन्च, आसान होगा गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश

Thu, 11 Nov 2021 12:04 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 11 Nov 2021 12:04 AM IST
सार

आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स को प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों गवर्नमेंट सिक्योरिटीज मार्केट का ऑनलाइन एक्सेस मिलेगा। ये अब तक केवल चुनिंदा निवेशकों जैसे बैंक और संस्थागत निवेशकों के लिए ही खुले थे।

विज्ञापन
Investing in government securities will be easy, PM Narendra Modi will launch RBI Retail Direct Scheme on November 12
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में रिटेल पार्टिसिपेशन बढ़ाने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम' लॉन्च करेंगे। इस स्कीम के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स को प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों गवर्नमेंट सिक्योरिटीज मार्केट का ऑनलाइन एक्सेस मिलेगा। ये अभी तक केवल चुनिंदा निवेशकों जैसे बैंक और संस्थागत निवेशकों के लिए ही खुले थे।

विज्ञापन


5 फरवरी को की गई थी आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम की घोषणा
आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम की घोषणा इस साल 5 फरवरी को गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा की गई थी। इस स्कीम की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसे महत्वपूर्ण स्ट्रक्चरल सुधार बताया था।
विज्ञापन


ऑनलाइन पोर्टल पर फ्री में खोल सकेंगे गिल्ट अकाउंट
इस स्कीम के तहत रिटेल इन्वेस्टर मुफ्त में आरबीआई के साथ अपना गवर्नमेंट सिक्योरिटीज अकाउंट (गिल्ट अकाउंट) ओपन करने के साथ ही उसे मेंटेन कर सकेंगे। निवेशक एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए गिल्ट अकाउंट को ओपन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नमेंट सिक्योरिटी मार्केट का ऑनलाइन एक्सेस
इस साल जुलाई में सेंट्रल बैंक ने कहा था कि इन्वेस्टर्स के पास प्राइमरी ऑक्शन में बोली लगाने का एक्सेस होगा। इसके साथ ही गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के लिए सेंट्रल बैंक के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी इन्वेस्टर्स को मिलेगा।


2005 में लॉन्च किया गया था एनडीएस-ओम
सेंट्रल बैंक के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को निगोसिएटेड डीलिंग सिस्टम ऑर्डर मैचिंग (एनडीएस-ओम) कहते हैं। इसके जरिए सेकेंडरी मार्केट में ट्रेडिंग की जाती है। 2005 में इसे लॉन्च किया गया था। इस सिस्टम को सेकेंडरी मार्केट ट्रांजैक्शन में पारदर्शिता लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed