फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Insurance of more than one lakh will be available on bank deposits

बैंक जमा पर मिलेगा एक लाख से ज्यादा का बीमा, केंद्र सरकार की कानून बदलने की तैयारी 

Fri, 15 Nov 2019 10:05 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 15 Nov 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Insurance of more than one lakh will be available on bank deposits
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला

बैंक डूबने पर जमाकर्ताओं को आने वाले समय में एक लाख रुपये से ज्यादा का बीमा मिल सकेगा। केंद्रीय वित्त मंत्रालय इससे संबंधित कानून में संशोधन की तैयारी कर रहा है। केंद्र सरकार की योजना है कि इस कानून को संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पारित करवा लिया जाए।

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि बहुराज्यीय सहकारी बैंकों को भी विनियमित करने के लिए सरकार कानून लाने की योजना बना रही है। उनकी यह टिप्पणी मुंबई स्थित शहरी सहकारी बैंक, पीएमसी बैंक में संकट पैदा होने के बाद आई है। 
विज्ञापन


बैंक जमा पर बीमा से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में काम चल रहा है। इस कानून में प्रस्तावित संशोधन पर शीघ्र ही मंत्रिमंडल की स्वीकृति ली जाएगी और कोशिश होगी कि शीतकालीन सत्र में इसे पारित करवा लिया जाए। इस सवाल पर कि क्या बीमा राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की तैयारी है, वित्त मंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि इसके लिए इंतजार कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख जमा बीमा का मतलब

इससे बैंकों में जमा सभी तरह की राशि पर हर ग्राहक को एक लाख रुपये तक की रकम पर सुरक्षा मिलती है। इसका मतलब है कि अगर आपके बैंक में एक लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं तो बैंक के डूबने की स्थिति में आपको सिर्फ एक लाख रुपये मिलेंगे। रिजर्व बैंक की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन द्वारा बैंक जमाओं का बीमा किया जाता है। एजेंसी सीधे बैंक जमाकर्ताओं से कोई प्रीमियम नहीं लेती है, लेकिन बैंक कवर के लिए मामूली प्रीमियम का भुगतान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed