{"_id":"5925a1d64f1c1be43b53683f","slug":"infosys-ceo-vishal-sikka-s-annual-salary-drops-due-to-lower-bonus-payout","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस के सीईओ की सैलरी में भारी कटौती, बाजार की वजह से हुआ खेल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
इंफोसिस के सीईओ की सैलरी में भारी कटौती, बाजार की वजह से हुआ खेल
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Wed, 24 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
विशाल सिक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंफोसिस की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इंफोसिस को इस कारोबारी साल में नुकसान का असर उसके सीईओ की सैलरी पर भी पड़ा है। विशाल को इस साल 16.01 करोड़ का पैकेज मिला है, जो पिछले साल 48.73 करोड़ के मुताबिक कहीं नहीं ठहरता।
विशाल सिक्का की सालाना कमाई में इस तरह 67% की कमी आई। उन्हें इस साल सैलरी के तौर पर 1 मिलियन डॉलर यानि 6 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक मिले हैं। पिछले साल उन्हें 0.9 मिलियन डॉलर तनख्वाह के तौर पर मिले थे। उनके बोनस में इस साल भारी गिरावट आई है। उन्हें पिछले साल 2.88 मिलियन डॉलर बतौर बोनस मिले थे, पर इस साल बोनस के तौर उन्हें सिर्फ 0.82 मिलियर डॉलर की धनराशि मिली है।
वैसे, सिक्का को मिलने वाली नकद धनराशि में भले ही भारी कटौती हुई हो, पर बोनस और ग्रांट स्टॉक के तौर पर मिलने वाले फायदे में सिर्फ 7प्रतिशत की ही कटौती हुई है। उन्हें पिछले साल 48.41 करोड़ की तुलना में इस साल 45.11 करोड़ का फायदा हुआ।
विज्ञापन
सिक्का को पिछले साल 2.88 मिलियन डॉलर के परफॉर्मंस बेस्ड स्टॉक इंसेंटिव के तौर पर मिले थे, पर इस साल ये आंकड़ा 2 मिलियनका है।
वैसे, सिक्का की तनख्वाह में भले ही भारी कटौती हुई हो, पर बाकी के सीनियर अधिकारियों की सैलरी में बढ़ोतरी ही हुई है। इंफोसिस के सीओओ यू बी प्रवीन रॉव की टोटल सैलरी 8.14 करोड़ से बढ़कर 11.80 करोड़ हो गई है।