फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Industry will increase rapidly by cutting GST in mining

खनन में जीएसटी घटाने से तेजी से बढ़ेगा उद्योग, सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग

Fri, 13 Jul 2018 07:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Fri, 13 Jul 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
Industry will increase rapidly by cutting GST in mining

केंद्रीय इस्पात मंत्रालय ने शुक्रवार को चौथे खान एवं खनन अधिवेशन में उद्योग क्षेत्र में रॉयल्टी समान करने और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर को कम करने की मांग की। मंत्रालय की सचिव अरुणा शर्मा ने कहा कि इन दो मामलों पर सरकार अगर जल्द निर्णय ले, तो उद्योग क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही वह तेजी से आगे बढ़ सकेगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय इस्पात सचिव अरुणा शर्मा ने कहा कि उद्योग के लिए बहुत जरूरी है कि इनपुट रॉयल्टी में शामिल कर दिया जाए। हम इस पर काम कर रहे हैं और खनन उद्योग रॉयल्टी भुगतान करने को तैयार है। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग से मांग है कि वह इस इसे स्वीकार करे। मौजूदा समय में इनपुट पांच फीसदी है और इस्पात उद्योग पर जीएसटी दर 18 फीसदी है। इसे इनपुट के समान पांच फीसदी की दर पर लाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा समय लौह-अयस्क, मैग्नीशियम सहित सभी को इनपुट माना जाता है और रॉयल्टी इनपुट के अंदर आती है। अगर रॉयल्टी को समान कर दिया जाए, तो इनपुट टैक्स क्रेडिट उसी में आ जाएगा। इस्पात सचिव ने यह भी कहा कि साल 2020 तक सभी खनन लीज के पट्टे खत्म हो जाएंगे और उत्पादन को जारी रखने के लिए आवंटन की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। 

खनन पट्टों के आवंटन में तेजी की मांग 

वहीं, केंद्रीय खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यों से खनन पट्टों के आवंटन की प्रक्रिया को गति देने को कहा। इस दौरान, खनन सचिव अनिल मुकीन ने कहा कि खनन से सरकारों को दो लाख करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान है। 

उन्होंने बताया कि देशभर में खान की खोज में 14 एजेंसियां जुटी हुई हैं और जिला खनन फाउंडेशन 3,715 करोड़ रुपये संबंधित क्षेत्रों के विकास में खर्च कर चुका है। 


गौरतलब है कि चौथे राष्ट्रीय खान एवं खनन अधिवेशन में खान राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, केंद्रीय सचिव पर्यावरण एवं वानिकी सीके मिश्रा, देश के प्रमुख खनिज संपदा वाले 22 राज्यों के मंत्री, प्रमुख सचिव और उन प्रदेशों के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित थे। इस दौरान खनन क्षेत्र की दिक्कतों और गति देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed