फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian economy estimated to grow Over 9 percent in 2021-22 Govt data Revealed Latest News Update

Indian Economy: पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस साल ज्यादा तेजी से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था, 9.2 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान

Fri, 07 Jan 2022 06:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Jan 2022 06:11 PM IST
सार

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था के 2021-22 में 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसकी वजह मुख्य रूप से कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों के प्रदर्शन में सुधार को बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian economy estimated to grow Over 9 percent in 2021-22 Govt data Revealed Latest News Update
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस साल अर्थव्यवस्था ज्यादा तेजी से बढ़ेगी और 9.2 फीसदी की वृद्धि दर की अनुमानित दर से बढ़ेगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था के 2021-22 में 9.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 7.3 फीसदी दर्ज किया गया था। इसकी वजह मुख्य रूप से कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों के प्रदर्शन में सुधार को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


काल में दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्थाओं को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि, टीकाकरण में तेजी और संक्रमण के मामले घटने के बाद प्रतिबंध हटाए गए और आर्थिक गतिविधियां फिर से पटरी पर लौटने लगीं। इसी का असर है कि अर्थव्यवस्था फिर से आगे की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


क्रेडिट सुइस ने कहा था कि भारत में आर्थिक गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी और अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 9 फीसदी रहने की संभावना है। ब्रोकरेज कंपनी का चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर लगभग 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो कि अन्य रेटिंग एजेंसियों द्वारा पूर्व में जताए गए औसत अनुमान 8.4 से 9.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से भारत की अर्थव्यवस्था भी अछूती नहीं

भारत समेत दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच चालू वित्त वर्ष में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कम कर दिया था। इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि ओमिक्रॉन के संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए एहतियात के तौर पर कई राज्यों ने पाबंदी लगानी शुरू कर दी है। इससे आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों पर असर पड़ेगा, जिससे चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर 0.10 फीसदी तक घटकर 9.3 फीसदी रह सकती है।



वर्तमान में जीडीपी का ये है हाल
हाल ही में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देश की जीडीपी के आंकड़े को देखें तो जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की जीडीपी -7.4 फीसदी से बढ़कर अब 8.4 फीसदी हो गई है। आरबीआई ने रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.5 फीसदी पर बरकरार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed