फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India will world fifth by 2025 and 2030 Will be the third largest economy

भारत 2025 तक दुनिया की पांचवीं और 2030 तक होगी तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Sun, 27 Dec 2020 04:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Dec 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
India will world fifth by 2025 and 2030 Will be the third largest economy
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

सुस्ती और कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर है। सेंटर ऑफ इकनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 तक दुनिया की पांचवीं और 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।

विज्ञापन


भारत 2019 में ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था लेकिन 2020 में वह फिर से छठे स्थान पर फिसल गया।

सीईबीआर की वार्षिक रिपोर्ट शनिवार को जारी की गई। इसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी और रुपये की कमजोरी के चलते भारत छठे स्थान पर खिसक गया है। भारत 2025 में फिर से ब्रिटेन से आगे निकल जाएगा। जापान 2030 के दशक की शुरुआत तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
विज्ञापन


उसके बाद भारत उससे आगे निकल जाएगा। जर्मनी चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक जाएगा। अभी पांचवें नंबर पर मौजूद ब्रिटेन 2025 में छठे स्थान पर खिसक जाएगा।

अगले साल भारतीय अर्थव्यवस्था 9 फीसदी की दर से बढ़ेगी
सीईबीआर के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में नौ फीसदी और 2022 में 7 फीसदी बढ़ेगी। आर्थिक रूप से ज्यादा संपन्न होने के बाद स्वाभाविक रूप से भारत की रफ्तार धीमी होगी और 2035 में जीडीपी ग्रोथ 5.8 फीसदी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वह 2025 में ब्रिटेन, 2027 में जर्मनी और 2030 में जापान को पीछे छोड़ देगा। भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2019 में गिरकर 4.2 फीसदी पर आ गई। यह पिछले 10 साल के दौरान सबसे कम रही। 2018 में यह 6.1 फीसदी थी और 2016 में वृद्धि दर 8.3 फीसदी रही थी।

2028 में चीन होगा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
ब्रिटेन स्थित थिंक टैंक ने भविष्यवाणी की कि चीन वर्ष 2028 में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि चीन 2033 तक इस मुकाम पर पहुंचेगा लेकिन कोरोना महामारी ने हालात को बदल दिया है। चीन तेजी से कोरोना संकट से बाहर निकल गया है जबकि अमेरिका अभी संघर्ष कर रहा है।

इसी वजह से चीन अनुमान से 5 साल पहले ही अमेरिका से आगे निकल जाएगा। चीन की अर्थव्यवस्था के 2021-25 के दौरान 5.7 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है और इसके बाद उसकी रफ्तार में कमी आएगी।


2026 से 2030 के दौरान यह 4.5 फीसदी रह सकती है। वहीं अमेरिकी अर्थव्यवस्था की आर्थिक रफ्तार 2022 से 2024 के दौरान 1.9 फीसदी रहने का अनुमान है। उसके बाद यह 1.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed