फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India can become an important part of the supply chain even in times of Corona crisis

अमेरिका ने कहा- कोरोना संकट के दौर में भी सप्लाई-चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है भारत

Thu, 21 May 2020 05:09 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 21 May 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
India can become an important part of the supply chain even in times of Corona crisis
एलिस वेल्स - फोटो : Social Media

कोरोना संकट के दौर में भी भारत के पास सप्लाई-चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने का अवसर है लेकिन उसे टैरिफ कम करना होगा और विदेशी कंपनियों के लिए अधिक स्वागत योग्य नीतियों को अपनाना होगा। ताकि विदेशी कंपनी को भारत में अधिक अवसर मिल सके। यह कहना है अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक का।

विज्ञापन


राज्य विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो के निवर्तमान प्रमुख एलिस वेल्स ने कहा कि दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2019 में कुल रिकॉर्ड 150 बिलियन डॉलर था। लेकिन अमेरिका को भारत के लिए संरक्षित बाजार के बारे में चिंताएं हैं जो कभी भी विदेशी कंपनियों को उपयुक्त अवसर नहीं देता है।
विज्ञापन


वेल्स ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका ने फरवरी में देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले एक सीमित व्यापार सौदे को अंतिम रूप देने के लिए ठोस प्रयास किए थे, लेकिन कई मुद्दों पर आम सहमति नहीं बन पाई। इस यात्रा से पहले ट्रंप ने 2020 के अंत तक व्यापार समझौते के लिए आशा व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के लिए एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान, वेल्स ने कहा कि वह इस बात की भविष्यवाणी नहीं कर सकती हैं कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि और भारत सरकार इस साल तक समझौते को अंतिम रूप दे ही पाएंगे। लेकिन कोई भी व्यापार सौदा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन बहुत अधिक जरूरी है।  

वेल्स ने आगे कहा कि हाल के हफ्तों में, भारत ने वाणिज्यिक बिक्री और अनुदान के माध्यम से अमेरिका सहित दर्जनों देशों में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और अन्य दवाओं की आपूर्ति की है। भारत ने मालदीव और कुवैत सहित कई देशों में मेडिकल रैपिड रिस्पांस टीम भेजी है और यह भारत द्वारा अन्य देशों के बीच भरोसा जीतने का अहम कदम है।

वेल्स चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर की बहुत आलोचना करते आ रही हैं। उन्होंने कहा चीन और पाकिस्तान सीपीईसी परियोजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरत रहा है, जिससे अमेरिका और भी इन दोनों देशों से नाराज है। इसलिए भारत के पास अवसर है कि  वे  इस संकट को अवसर में बदलें।


वेल्स ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि भारत द्वारा यह सप्लाई और चेन में विविधता लाने का एक बहुत ही शानदार प्रयास है। यह भारत के लिए अवसर का एक वास्तविक क्षण है। उन्होंने कहा कि अधिक खुली और स्वागत योग्य नीतियों को अपनाकर और टैरिफ को कम करके भारत के पास विदेशी कंपनियों को आमंत्रित करने का अवसर है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed