{"_id":"604242b336cb731340403dca","slug":"increase-in-foreign-exchange-reserves-of-india-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मुद्रा: देश के भंडार में इजाफा, 68.9 करोड़ बढ़कर 584.55 अरब डॉलर हुआ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
विदेशी मुद्रा: देश के भंडार में इजाफा, 68.9 करोड़ बढ़कर 584.55 अरब डॉलर हुआ
Fri, 05 Mar 2021 08:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 68.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.554 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 16.9 करोड़ डॉलर घटकर 583.865 अरब डॉलर रह गया था।
विज्ञापन
इससे पहले इसमें पिछले कुछ सप्ताहों से निरंतर तेजी बनी हुई थी। विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। आंकड़ों के अनुसार 26 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के बढ़ने से मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 50.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.615 अरब डॉलर हो गईं। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा संपत्ति भी शामिल होती हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 17.2 करोड़ बढ़कर 35.421 अरब डॉलर हो गया। देश को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर से 1.517 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार मामूली रूप से घटकर 5.001 अरब डॉलर रह गया।