फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Imports from Russia up 64 pc to USD 36.27 bn in Apr-Oct

India-Russia: अप्रैल से अक्तूबर के बीच रूस से 64 फीसदी बढ़ा भारत का आयात, 36.27 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा

Wed, 15 Nov 2023 06:29 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

India-Russia: चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा आयात स्रोत बन गया है। अप्रैल-अक्तूबर 2022 के दौरान आयात 22.13 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
Imports from Russia up 64 pc to USD 36.27 bn in Apr-Oct
रूस और भारत - फोटो : एजेंसी (फाइल)

विस्तार

कच्च तेल और उर्वरक के अधिक आयात के कारण चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्तूबर की अवधि में रूस से भारत का आयात 64 फीसदी बढ़कर 36.27 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान भारत रूस का दूसरा सबसे बड़ा आयात स्रोत बन गया है। अप्रैल-अक्तूबर 2022 के दौरान आयात 22.13 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन पर हमला करने के बाद से पश्चिम के कुछ देशों ने रूस को दंडित करना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने मॉस्को से कच्चे तेल का आयात कम कर दिया है या बंद कर दिया। वहीं भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ाया है। चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है। 

विज्ञापन

मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि इस अवधि में चीन से आयात घटकर 60.02 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 60.26 अरब डॉलर था। इसी तरह, अमेरिका से आयात 16 फीसदी घटकर 24.89 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 29.56 अरब डॉलर था। समीक्षाधीन अवधि में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आयात 21 फीसदी घटकर 24.91 अरब डॉलर रह गया।
 

चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान सऊदी अरब, इराक, इंडोनेशिया, सिंगापुर और कोरिया से आयात में भी गिरावट आई है। भारत के सभी शीर्ष 10 आयात स्रोत देशों में स्विट्जरलैंड से आयात बढ़कर 13.97 अरब डॉलर हो गया, जो सोने के आयात के कारण अप्रैल-अक्तूबर 2022 में 10.48 अरब डॉलर था।
 

निर्यात के मोर्चे पर इस अवधि के दौरान अपने शीर्ष -10 गंतव्यों में से छह में भारत के निर्यात में नकारात्मक वृद्धि दर दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, जर्मनी, बांग्लादेश और सऊदी अरब को देश के वस्तु निर्यात में गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed