{"_id":"5cafdaf8bdec22147163c5f5","slug":"idbi-bank-loans-are-cheaper-new-interest-rates-are-effective-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीबीआई बैंक का कर्ज आज से सस्ता, नई ब्याज दर प्रभावी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आईडीबीआई बैंक का कर्ज आज से सस्ता, नई ब्याज दर प्रभावी
Fri, 12 Apr 2019 07:39 AM IST
गौरव द्विवेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक (फाइल)
एलआईसी के स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने कर्ज की ब्याज दरों में पांच आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने यह कटौती अपने ज्यादातर अवधि के कर्जों के लिए घटा दिया है। बैंक की नई ब्याज दर शुक्रवार यानी 12 अप्रैल से प्रभावी होंगी। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसने एक वर्ष की अवधि के कर्ज की ब्याज दर घटाकर नौ फीसदी कर दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही छह महीने और दो साल के कर्ज की ब्याज दर क्रमश: 8.60 फीसदी और 9.25 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही बैंक ने एक महीने के कर्ज के लिए ब्याज दर 10 आधार अंक घटाकर 8.15 फीसदी कर दी है।
विज्ञापन